फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   LPG Refill Scheme in Kumaon

पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ जिले के 10,882 अंत्योदय कार्ड धारकों को मिलेगा गैस सिलिंडर

Sun, 12 Feb 2023 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 12 Feb 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
LPG Refill Scheme in Kumaon
पिथौरागढ़। जिले में 10,882 अंत्योदय कार्ड धारक मुख्यमंत्री निशुल्क गैस रीफिल योजना से लाभान्वित होंगे। विकास भवन सभागार में डीएम रीना जोशी ने रविवार को 20 अंत्योदय कार्ड धारकों को रसोई गैस सिलिंडर सौंपे।
विज्ञापन

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से जिले प्रभारी मंत्री चंदन राम दास ने कहा कि यह योजना महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी साबित होगी। डीएम रीना ने कहा कि योजना से महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार होगा, उनकी जीवन शैली में भी बदलाव आएगा। उन्होंने सभी 10,882 पात्र अंत्योदय कार्ड धारकों को योजना का लाभ दिलाने के लिए योजना बनाकर कार्य करने के निर्देश जिला पूर्ति अधिकारी को दिए। उन्होंने बताया कि साल में तीन सिलिंडर रीफिलिंग के लिए मुफ्त दिलाए जाएंगे। इस दौरान एसडीएम सदर अनुराग आर्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन



निशुल्क गैस सिलिंडर योजना का आगाज

चंपावत। मुख्यमंत्री अंत्योदय निशुल्क गैस रीफिल योजना का आगाज कर दिया गया है। योजना के तहत अंत्योदय राशनकार्ड धारक गैस उपभोक्ताओं को एक साल में गैस सिलिंडर की तीन रीफिलिंग निशुल्क मिलेगी। कलक्ट्रेट में रविवार को जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय और डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने जिले के 18 उपभोक्ताओं को योजना से लाभान्वित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले में 5,743 अंत्योदय राशनकार्ड धारक हैं लेकिन इनमें से गैस उपभोक्ता करीब दो हजार हैं। हर उपभोक्ता के खाते में निशुल्क गैस रीफिलिंग के लिए 1062.98 हस्तांतरित किए गए। सीडीओ आरएस रावत, लोहाघाट के पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, एसडीएम रिंकू बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश महराना आदि थे।


चंपावत में इन उपभोक्ताओं को लाभान्वित किया गया
राधिका देवी, भागीरथी देवी, देवकी देवी, गंगा देवी, सरस्वती देवी, गीता देवी, गीता रावत, देवकी कार्की, जशोदा देवी, रानी, विमला कार्की, हरिप्रिया देवी, रेखा देवी, गीता, यशोदा, निर्मला देवी, माया देवी, विमला देवी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed