फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Lok Adalat in Pithauragarh

राष्ट्रीय लोक अदालत में 47मामलों का निस्तारण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Lok Adalat in Pithauragarh
पिथौरागढ़ में आयोजित लोक अदालत में वादों का निस्तारण करते पीठासीन अधिकारी। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के आदेश पर शनिवार को कई न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। इनमें सुलह समझौते के आधार पर विभिन्न प्रकार के 47 मामलों का निस्तारण किया गया। शनिवार को पिथौरागढ़, गंगोलीहाट, डीडीहाट न्यायालय से संबंधित और प्री लिटिगेशन मामलों के निस्तारण के लिए तीन लोक अदालत पीठों का गठन किया गया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में गठित बैंच संख्या एक के पीठासीन अधिकारी सीजेएम सुधीर तोमर, सदस्य राजेंद्र प्रसाद जोशी ने एक आपराधिक, 45 ऋण संबंधी लिटिगेशन मामलों का निस्तारण किया। इनमें 7.91 लाख रुपये का सेटलमेंट किया गया। सिविल जज न्यायालय गंगोलीहाट में पीठासीन अधिकारी सिविल जज (जूडि) अनिल कुमार कोरी, सदस्य एडवोकेट विजय पंत ने एक भरण पोषण संबंधी वाद का निस्तारण किया। लोक अदालत के सफल आयोजन में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं बैंक अधिकारियों, न्यायालय के कर्मियों ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed