फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Lineman died due to electric current, angry people surrounded the officers

Pithoragarh News: करंट से लाइनमैन की मौत, गुस्साए लोगों ने अधिकारियों को घेरा

Thu, 06 Jun 2024 10:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 06 Jun 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
Lineman died due to electric current, angry people surrounded the officers
बेड़ीनाग में लाइनमैन के करंट की चपेट में आने से हुई मौत के विरोध में अ​धिकारियों का ​घिराव करते
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग तहसील से 12 किमी दूर कांडे गांव में बिजली की लाइन ठीक करने के दौरान करंट लगने से लाइनमैन की मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने ऊर्जा निगम की लापरवाही बताते हुए अस्पताल में हंगामा कर बाद में ऊर्जा निगम के ईई का घेराव किया।
विज्ञापन

बुधवार रात को कांडे किरौली क्षेत्र की बिजली बंद हो गई थी। सूचना पर धंतोली कांडे निवासी लाइनमैन कमलेश कुमार (40) पुत्र मोहन राम ने सब स्टेशन में फोन कर शटडाउन मांगा और रात करीब नौ बजे फाॅल्ट ठीक करने ट्रांसफार्मर पर चढ़ा। जैसे ही वह ट्रांसफार्मर के पास पहुंचा तो 11 हजार केवी लाइन में अचानक करंट आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन उसे टैक्सी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ीनाग ले गए जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही किरौली से ग्राम प्रधान प्रेमा देवी और जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि भूपी कार्की के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण रात में ही सीएचसी पहुंच गए। उन्होंने घटना पर आक्रोश जताते हुए ऊर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अधिकारियों को खूब खरीखोटी सुनाई। गुस्साए लोगों ने शटडाउन मांगने के बाद भी लाइन में करंट आने पर विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि पूर्व में कई मवेशियों को करंट लग चुका है। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में ले लिया। इस हादसे से मृतक की पत्नी अनीता देवी और दो छोटे बच्चे बेसुध हो गए। मृतक के बड़े भाई पूर्व ग्राम प्रधान जगदीश राम ने इस घटना के लिए ऊर्जा निगम को जिम्मेदार ठहराया।
10 लाख मुआवजा और पत्नी को नौकरी की मांग
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। ग्रामीणों और मृतक के परिजनों ने बृहस्पतिवार सुबह ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर पीड़ित परिवार को 10 लाख का मुआवजा और मृतक कमलेश कुमार की पत्नी को नौकरी देने की मांग की। ग्रामीणों ने पंचनामा की कार्यवाही भी नहीं करने दी और अस्पताल में धरने पर बैठे गए। सूचना पर पिथौरागढ़ से ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता नितिन गर्खाल पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों और प्रभावित परिवार से वार्ता कर समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं माने। इसके बाद ग्रामीणों के आक्रोश देखते हुए एसडीएम यशवीर सिंह पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण मुआवजा और नौकरी की मांग पर अड़े रहने के साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। आखिर दोपहर एक बजे एसडीएम यशवीर सिंह और अधिशासी अभियंता नितिन गर्खाल के समझाने के बाद ग्रामीण माने। थानाध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट और एसआई भुवन पांडे के नेतृत्व शव का पंचनामा भरकर डाक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। ठेकेदार ने तीन लाख और विभाग की ओर से अग्रिम 80 हजार की धनराशि परिजनों को दी गई। विभाग की ओर से कुल चार लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी। इसके अलावा पत्नी को अस्थायी तौर पर रोजगार देने की बात कही गई है। बेड़ीनाग। कांडे किरौली कस्बे के व्यापारियों ने लाइनमैन कमलेश कुमार के निधन के शोक में बाजार दिनभर बंद रहा। संवाद
कोट
घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है विभागीय स्तर पर इसकी जांच की जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विभाग की ओर से 80 हजार की धनराशि पीड़ित परिवार को दे दी गई है, शेष धनराशि एक माह के भीतर परिवार को दे दी जाएगी। - नितिन गर्खाल, ईई ऊर्जा निगम पिथौरागढ़।
--

विभिन्न संगठनों ने जताया शोक

बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। लाइनमैन कमलेश की मौत पर विभिन्न संगठनों ने अस्पताल पहुंचकर दुख जताया और प्रभावित परिवार को मुआवजा देने की मांग उठाई। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष धीरज बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भूपी कार्की, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष हेम पंत, व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत, भाजपा नगर मंडल कार्यालय अध्यक्ष इंद्र धानिक, कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमित पाठक, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष महेश कुमार, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख रेखा भंडारी ने परिजनों को ढाढ़स बंधाया। विधायक फकीर राम टम्टा, पूर्व विधायक मीना गंगोला दर्जा राज्य मंत्री नारायण राम आर्या, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खजान गुड्डू, ब्लाॅक प्रमुख विनीता बाफिला सहित आदि ने दुख जताया है। संवाद
--
आखिर शटडाउन के बाद करंट कैसे आया
बेरीनाग। लाइनमैन कमलेश कुमार की करंट लगने से मौत के बाद यह सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब शटडाउन लेने के बाद बिजली ठीक करने के लिए लाइनमैन ट्रांसफार्मर पर चढ़ा था तो कैसे बिजली आ गई। विभागीय अधिकारी इसकी जांच करने की बात कह रहे हैं। संवाद

--
छह लोगों की हो चुकी मौत
बेड़ीनाग। बेड़ीनाग क्षेत्र में 10 वर्षों के भीतर छह लोगों की मौत करंट लगने से हो चुकी है जिसमें दो स्कूली बच्चे, एक लाइनमैन और तीन ग्रामीण शामिल हैं। बुधवार को लाइनमैन कमलेश कुमार की मौत हो गई। लगातार लोगों की मौत से ऊर्जा निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed