फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Limestone mining is not being done according to the standards in Bajeta village

Pithoragarh News: बजेता गांव में मानकों के अनुरूप नहीं हो रहा खड़िया खनन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 10:43 PM IST
विज्ञापन
Limestone mining is not being done according to the standards in Bajeta village
मटमैली बुजगड़ नदी। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
नाचनी (पिथौरागढ़)। बजेता गांव में हो रहे खड़िया खनन में पर्यावरण मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। खान से निकाले गए मलबे को तलहटी पर बहने वाली निर्मल भुजगड़ नदी में डाला जा रहा है जिससे नदी का पानी अत्यधिक मटमैला होने से बासबगड़ में शवदाह के बाद लोग स्नान भी नहीं कर पा रहे हैं। जोशीमठ आपदा आने से बजेता गांव के ग्रामीण भी दहशत में हैं। ग्रामीणों ने क्षेत्र में खड़िया खनन बंद करने की मांग की है।
विज्ञापन

बजेता गांव में ग्रामीणों के विरोध के बावजूद शासन-प्रशासन ने खड़िया कारोबारियों को खनन पट्टा स्वीकृत कर दिया। अब खड़िया खनन के बाद हो रही परेशानियों को देखने वाला कोई नहीं है। खड़िया खनन का मलबा गिरने से बासबगड़, खेत भराड़, कोट्यूड़ा, हुपली, वेलसा, नाचनी समेत दर्जनों गांव के लोग भुजगड़ नदी के पानी का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। इससे भुजगड़ घाटी की पांच हजार की आबादी में रोष है।
विज्ञापन

बासबगड़ के प्रधान अधिवक्ता दीपक जोशी, प्रधान प्रतिनिधि राया गजेंद्र बिष्ट, खेत भराड़ की प्रधान भागीरथी देवी, तल्ला भैसकोट की प्रधान मीना देवी आदि दर्जनों लोगों ने बारिश में भूस्खलन से बाढ़ की आशंका जताई है। इन्होंने शासन-प्रशासन से बजेता खड़िया खनन बंद करने की अपील की है। कहा है कि अगर उनकी मांग नहीं सुनी गई तो वह उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम रीना जोशी ने कहा कि मामले की पूरी जानकारी ली जाएगी। उसके बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed