{"_id":"5c168130bdec2256e25a09e4","slug":"lightning-gulgles-of-firewood-rye-mono","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइन में आग लगने से बस्ते, रई, धनौड़ा की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइन में आग लगने से बस्ते, रई, धनौड़ा की बिजली गुल
Sun, 16 Dec 2018 10:15 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Sun, 16 Dec 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के बस्ते में खतरा बना विद्युत पोल और गिरे तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ते क्षेत्र में बिजली की लाइनों में आग लगने से रविवार को बस्ते समेत रई, धनौड़ा क्षेत्र की बिजली पूरे दिन गुल रही है। इससे पहले शनिवार को भी लाइन में आग लगने से टकाना क्षेत्र की बिजली पूरे दिन गुल रही थी। रोज-रोज इस तरह की मामले सामने आने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
रविवार सुबह करीब सात बजे बस्ते में बिजली की लाइन में अचानक आग लग गई। इससे बिजली के तार टूटकर गिर गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत यह रही कि करंट दौड़ रहे इन तारों की चपेट में कोई नहीं आया। इलाके के लोगों ने बताया कि इस इलाके में बिजली की लाइन से कई दिनों से चिंगारियां उठ रहीं थी, लेकिन लाइन को दुरुस्त नहीं किया गया। बिजली गुल होने से रई, धनौड़ा, बस्ते क्षेत्र की 20 हजार की आबादी प्रभावित रही।
विज्ञापन
वहीं, लाइन जलने की सूचना पर अवर अभियंता एनएस बृजवाल के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। बिजली की लाइनों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया। शाम सात बजे खबर लिखे जाने तक बिजली बहाल नहीं हुई थी। लोगों में बिजली की लाइनों की खस्ता हालत को लेकर रोष था।
विज्ञापन