फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Life affected due to torrential rains

Pithoragarh News: मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित

Mon, 03 Jun 2024 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 03 Jun 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Life affected due to torrential rains
गणाई गंगोली में मूसलाधार बारिश के बाद उफनाया गधेरा। संवाद 
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय जिले के अधिकांश क्षेत्रों में बादलों की गरज और चमक के साथ मूसलाधार बारिश हुई। गणाई गंगोली में हुई मूसलाधार बारिश से गधेरे उफान पर आ गए हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार दोपहर तक धूप खिली रही। शाम के समय मौसम ने करवट बदली और आसमान घने बादलों से घिर गया और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। डीडीहाट, अस्कोट, कनालीछीना, मुवानी, गंगोलीहाट समेत अधिकांश जगहों पर बादल जमकर बारिश हुई।
विज्ञापन

गणाई क्षेत्र में एक घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश के चलते वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। क्षेत्र में गधेरे में उफान पर आ गए हैं। अधिकांश जगहों पर हुई बारिश के चलते जनजीवन भी प्रभावित रहा। बाजारों में खरीदारी करने आए लोगों को बारिश के चलते सुरक्षित स्थानों की दौड़ लगानी पड़ी। बारिश से लोगों को गर्मी से निजात मिली। जिला मुख्यालय में शाम छह बजे मूसलाधार बारिश हुई। इस दौरान बाजार में सुनसानी छा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडा में पेड़ गिरने से ठप रहा यातायात
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़-धारचूला एनएच पर पंडा के पास सोमवार सुबह एक पेड़ गिर गया। इस कारण करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। पेड़ हटाने के बाद यातायात सुचारु हुआ। पेड़ गिरने से बिजली और संचार की केबल को भी नुकसान पहुंचा है। संवाद

पाटन में सहकारी संस्था की छत उड़ी
झूलाघाट। नेपाल के बैतड़ी जिले के पाटन नगरपालिका 8 के भगवती कृषि महिला विकास बहुउद्देशीय सहकारी संस्था के कार्यालय की छत आंधी से उड़ गई। वार्ड अध्यक्ष हरीश बिष्ट ने बताया कि आंधी से छत के साथ ही अंदर रखे कुर्सी, मेज, कागजात भी उड़ गए। उन्होंने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed