फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Let's all been opened to Sakhi Ri raghunandan chariot ...

चलो चलो री सखी सब देखन को रघुनंदन रथ...

Thu, 03 Nov 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/अस्कोट
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/अस्कोट Updated Thu, 03 Nov 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
Let's all been opened to Sakhi Ri raghunandan chariot ...
अस्कोट की रामलीला में होता राजतिलक - फोटो : अमर उजाला

क्वीतड़ और बांस में रामलीला शुरू हो गई है। जाख की रामलीला में ताड़का, मारीच वध की लीला का मंचन किया गया। वहीं, अस्कोट में रामलीला का समापन हो गया है।

विज्ञापन


क्वीतड़ की रामलीला का उद्घाटन विधायक मयूख ने किया। पहले दिन नटी सूत्रधार नाटक, रामजन्म तक की लीला का मंचन हुआ। विधायक मयूख महर और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने विख्यात लोक गायिका कबूतरी देवी को सम्मानित किया। जाख की रामलीला में ताड़का, मारीच वध से गौरी पूजन तक की लीला का मंचन किया गया। मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी थे। बांस मेल्टा की रामलीला में पहले दिन नारद मोह, रावण, कुंभकरण, विभीषण की तपस्या का मंचन किया गया। रामलीला में पहले ही दिन लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


अस्कोट में राम राज्याभिषेक के साथ रामलीला संपन्न हो गई है। राम राज्याभिषेक के मौके पर गाया गया-चलो चलो री सखी सब देखन को रघुनंदन रथ चढ़ि आवत है, सिया राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न, हनुमंत चंवर डुलावत है। मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रदीप पाल, विशिष्ट अतिथि भीम सिंह भंडारी, बीआरओ इंजीनियर गगन सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य त्रिलोक सिंह बिष्ट, केबी पाल ने आयोजन की सराहना की। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष होशियार सिंह पाल विशेष सहयोग के लिए गणेश कुंवर, गोविंद पाल, तनुज पाल, ललित पाल, गगन भंडारी, दीपक बिष्ट, गजेंद्र पाल, उमेश पुजारी, यशवंत सिंह, बहादुर राम, इस्लाम बख्श, तेज सिंह बिष्ट, गणेश राम, बृजमोहन ओझा, रूप राम को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सहयोग के लिए लोनिवि और नव युवक मंगल दल का आभार जताया। कोषाध्यक्ष हरीश पाल ने लेखाजोखा सामने रखा। लक्की ड्रा में फ्रिज तल्लाबगड़ के पंकज भंडारी, साइकिल बड़ीगांव के सोनू बिष्ट, सिलाई मशीन पौड़ी गढ़वाल के नवनीव नेगी के नाम निकली। नृत्य प्रतियोगिता में जीआईसी की नीलम कुंवर को पहला, चिल्ड्रेन पैराडाइज की भावना भट्ट को दूसरा, दीपा जोशी और दीपाली को तीसरा पुरस्कार मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed