फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Leopards growling, people imprisoned in homes

गुर्रा रहे तेंदुए, लोग घरों में कैद हुए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Leopards growling, people imprisoned in homes
पिथौरागढ़। नगर से सटे क्षेत्रों में शाम होते ही तेंदुओं की गुर्राहट से लोग सहमे हुए हैं। सुनीगैर, पपदेव, पौंण क्षेत्र में तेंदुआ अक्सर लोगों को दिखाई दे रहा है। ऐसे में शाम होते ही लोग घरों में कैद हो रहे हैं।
विज्ञापन

इन दिनों जंगलों और आबादी वाले क्षेत्रों में उगी बड़ी-बड़ी घास तेंदुओं के छुपने के लिए मुफीद जगह साबित हो रही है। इसकी आड़ में तेंदुए लोगों के खेतों में आराम से आवाजाही कर रहे हैं। नगर से सटे पौंण, पपदेव, सुनीगैर क्षेत्र में तेंदुए जोड़े में नजर आ रहे हैं, जो शाम में गुर्रा रहे हैं। उसकी गुर्राहट से लोग घर के अंदर होने के बाद भी सहम रहे हैं। इसके अलावा सुबह के समय भी लोगों तेंदुआ खेतों में घूमता दिखाई दे रहा है। कभी-कभी दिन के समय आबाद के पास गुर्राने की आवाज आती रहती है।
विज्ञापन

आबादी में तेंदुए की धमक से देर शाम बाजार से लौटने वाले व्यापारी भयभीत हैं। वन रेंजर डीसी जोशी ने बताया वर्तमान में तेंदुआ आसान शिकार की तलाश में आबादी के निकट रहता है। ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि वन कर्मी लगातार क्षेत्रों में गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed