फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Leopard mistook wild kittens

जंगली बिल्ली के बच्चों को समझ लिया तेंदुआ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Leopard mistook wild kittens
पिथौरागढ़ के पौंण क्षेत्र में मिले जंगली बिल्ली के बच्चे। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से सटे पौंण क्षेत्र में ग्रामीण जंगली बिल्ली के बच्चों को तेंदुए के बच्चे सहम गए। बजेटी के पाटा की घटना के बाद से पौंण, पपदेव, बड़ौली, हुड़ेती, जीआईसी के लोगों डर का माहौल है।
विज्ञापन

सोमवार को पौंण क्षेत्र में चंडिका मंदिर के पास तीन जंगली बल्ली के नवजात बच्चे दिखाई दिए। खेत में काम करने वालीं महिलाओं ने इन्हें तेंदुए के बच्चे समझ लिया। इसी बीच मौके पर पहुंचे लोगों ने उनके फोटो भी खींचे। इसके बाद जंगली बिल्ली के बच्चों को तेंदुए के बच्चे बताते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। वन विभाग की ओर से मंगलवार को टीम भेजकर क्षेत्र का मौका मुआयना किया लेकिन तब तक तीनों बच्चे वहां से कहीं चले गए थे। फोटो के आधार पर वन विभाग के अधिकारियों ने इनके जंगली बिल्ली के बच्चे होने की पुष्टि की। वन रेंजर डीसी जोशी ने बताया तीनों बच्चे जंगली बिल्ली के हैं। गश्त के दौरान उन्हें तेंदुआ दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

नाइट कर्फ्यू का अंतिम दिन
पिथौरागढ़। पौंण, बजेटी, पपदेव, जीआईसी रोड, चंडाक रोड और रई क्षेत्र में 21 से 27 सितंबर तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया था। नाइट कर्फ्यू के दौरान वन विभाग ने गत बुधवार रात तेंदुए को गांव में जाते हुए देखा। इसके बाद तेंदुआ टीम को कहीं भी नजर नहीं आया। न ही ग्रामीणों को कहीं तेंदुआ दिखाई दे रहा है। इससे प्रशासन के साथ ही वन विभाग भी राहत महसूस कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed