फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   leopard in Pithoragarh

तेंदुआ मर तो गया, लेकिन डर अब भी है

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
leopard in Pithoragarh
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में आदमखोर तेंदुए के मारे जाने और एक तेंदुए के पिंजरे में बंद होने के बाद भी लोगों में डर बना हुआ है।
विज्ञापन

पिछले माह सुकौली में एक युवक और छाना पांडे में किशोरी को तेंदुए ने मार दिया था। एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस घटना के बाद एक आदमखोर को शिकारी ने ढेर कर दिया था। इसके अलावा एक और तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया है। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी तेंदुए नजर आ रहे हैं। इससे लोगों में डर अब भी बना हुआ है। सुबह-शाम सैर सपाटे के लिए जाने वाले ग्रामीण अब भी घूमने से परहेज कर रहे हैं। नगर के हुड़ेती स्थित महादेव धारे में पानी लाने के लिए भी लोग उजाला होने के बाद ही जा रहे हैं।
वन विभाग ने आदमखोर को तो मार दिया, लेकिन तेंदुए अभी भी लगातार दिखाई दे रहे हैं। सुबह और शाम घर से बाहर अकेले निकलने में डर बना हुआ है। खेत में जानी वाली महिलाओं और बच्चों की चिंता लगी रहती है।
विज्ञापन

-पदम सिंह वल्दिया, पौण
पिछले साल पपदेव में तेंदुए का आतंक चरम पर था। जुलाई से सितंबर तक गांव के लोग डर के साये में जीने को मजबूर रहे। अक्तूबर 2019 में तेंदुए की मौत के बाद लोगों ने राहत की सांस ली थी। तेंदुए दिखने तक डर बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-देवलाल वर्मा, पपदेव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed