फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   leopard in Pithauragarh

पिथौरागढ़ में एक माह बाद तेंदुए की दस्तक से लोगों में दहशत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
leopard in Pithauragarh
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में एक माह बाद फिर से ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुए की दहशत से लोगों में दहशत है। चंडाक क्षेत्र में नौ दिसंबर को जंगल घास काटने गई महिला को तेंदुए ने घायल कर दिया था। तब से चंडाक, पौण, पपदेव, बडौली क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इस कारण पपदेव-पौण सड़क सुनसान है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्रामीण अगस्त से सात नवंबर तक दहशत में रहे। शिकारी हादी ने 29 सितंबर और आठ नवंबर को चंडाक क्षेत्र में दो तेंदुओं को मारा था। इसके बावजूद चंडाक में महिला पर हुए तेंदुए के हमले से क्षेत्रवासी डरे सहमे हैं। लोगों ने घर से अकेले निकलना छोड़ दिया है। लोगों ने क्षेत्र में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की। बताया कि पौण क्षेत्र में भी तेंदुआ आ रहा है। तेंदुए ने ग्रामीणों के कई मवेशी मार दिए हैं। पौण निवासी पदम सिंह ने बताया कि जंगल चरने गए मवेशी लापता हो गए हैं। ग्रामीण उन्हें तलाशने की हिम्मत तक नहीं जुटा सके है। वहीं रेंजर डीसी जोशी ने बताया कि लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वन कर्मी क्षेत्र में मुस्तैद हैं। तेंदुए के हमले से प्रभावित लोगों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से क्षेत्र में अकेले न घूमने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed