{"_id":"5768226b4f1c1b9960b48199","slug":"leopard-found-the-body-suspected-to-be-implicated-in-the-trap","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए का शव मिला, फंदे में फंसा होने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए का शव मिला, फंदे में फंसा होने की आशंका
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
Updated Mon, 20 Jun 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
तेंदुए का शव मिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इस तहसील के ग्यारदेवी के जंगल में सोमवार को नर तेंदुए का शव मिला है। तेंदुए की उम्र करीब पांच साल आंकी गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेंदुआ किसी फंदे में फंस गया होगा। हालांकि वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तेंदुए की मौत बीमारी से हुई होगी। वन रेंजर दिनेश चंद्र जोशी ने मौके पर पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद दफना दिया है।
हाल के दिनों में यहां कई तेंदुओं की मौत हो चुकी है। ग्यारदेवी के लोगों का कहना है कि तेंदुए के कमर में फंदे का निशान था।
ऐसा प्रतीत होता है कि फंदे को छुड़ाने के लिए उसने संघर्ष किया होगा और इसी चक्कर में वह घायल हो गया होगा। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को के शव को कब्जे में ले लिया। हाल के दिनों में तेंदुए आबादी की ओर आ रहे हैं और कई तेंदुओं की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन