फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Leopard enters the house, pounce on the child

पपदेव गांव में बच्चे पर झपटा तेंदुआ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Leopard enters the house, pounce on the child
पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में तेंदुए के हमले में घायल बच्चा। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
जिला मुख्यालय से लगे पपदेव गांव में घर में घुसकर तेंदुए ने पांच वर्षीय बच्चे पर झपटा मार कर घायल कर दिया। बच्चे के पिता के हल्ला मचाने पर तेंदुआ भाग गया। बच्चे के गाल पर तीन टांके लगे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब सवा आठ पपदेव गांव में विनीत वर्मा की पत्नी दो मंजिले मकान की रसोई में खाना बना रही थीं। उनका पांच वर्षीय बेटा हर्षित बरामदे में खेल रहा था। इसी दौरान दो मंजिले मकान में तेंदुआ घुस आया और बरामदे में खेल रहे हर्षित पर झपट गया। हर्षित के शोर मचाने पर उसके माता-पिता बाहर आए तो तेंदुए ने हर्षित के मुंह और गले में पंजा मार दिया।
विज्ञापन

हर्षित के पिता विनीत के जोर-जोर से शोर मचाने पर तेंदुआ बच्चे को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। शोर सुनकर ग्रामीण भी एकत्र हो गए और उन्होंने घायल हर्षित को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। हर्षित के बाएं गाल पर तीन टांगे लगे हैं। शनिवार को भाजपा नेता भूपेश पंत ने अस्पताल पहुंच घायल बच्चे का हालचाल जाना। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर पीड़ित बच्चे को मुआवजा दिलाने और तेंदुए को पकड़ने का अनुरोध किया है। इस मौके पर बॉबी वर्मा, मौनी वर्मा, चिरंजी वर्मा, रामू वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आए दिन तेंदुए की धमक से दहशत में लोग
जिला मुख्यालय से सटे गांव में तेंदुए की धमक से ग्रामीण दहशत में हैं। गांव के अधिकांश लोग बाजार में दुकान चलाते हैं और रात आठ बजे तक ही घर पहुंचते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पिछले एक हफ्ते से तेंदुए की धमक बनी हुई है। तीन-चार दिन पहले तेंदुए ने एक बकरी और गाय को भी निवाला बनाया।

गांव के टप्पू वर्मा ने बताया कि सुबह सैर में जाने वाले लोगों को भी बरदानी मंदिर के आसपास तेंदुआ अक्सर दिखाई देता है। करीब पखवाड़े भर पहले पांडेय गांव ऊपरी क्षेत्र में नवीन वर्मा के घर के स्टोर कक्ष में तेंदुए का बच्चा घुस आया था। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के जंगल में दो-तीन तेंदुए हैं। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed