फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Leopard cubs Silpata village Ruined house

Pithoragarh News: खंडहर हुए मकान में मिले तेंदुए के तीन बच्चे

Mon, 13 Mar 2023 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 13 Mar 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Leopard cubs
Silpata village
Ruined house
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय से सटे सिलपाटा गांव में खंडहर हो चुके मकान के अंदर तेंदुए के तीन बच्चे मिले हैं। आबादी के पास तेंदुए के बच्चों होने से ग्रामीण भयभीत हैं। वन विभाग ने मकान के पास जालियां और कैमरे लगा दिए हैं। साथ ही वन रक्षकों को तैनात कर दिया है।
विज्ञापन


सिलपाटा गांव निवासी अनिल पुनेठा की पत्नी गीता देवी सोमवार सुबह 6 बजे घर के पास स्थित खंडहर हुए मकान में रखी सूखी घास निकालने गई। घास निकालते ही उन्हें तेंदुए के बच्चे दिखाई दिए जिसके बाद वह बाहर निकली और ग्रामीणों को तेंदुआ और उसके बच्चे होने की बात बताई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।
विज्ञापन


इस पर एसडीओ ज्वाला प्रसाद और वन क्षेत्राधिकारी दिनेश जोशी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मकान के अंदर देखा तो तेंदुआ नहीं दिखाई दिया लेकिन उसके तीन बच्चे दिखाई दिए। टीम ने खंडहर हुए मकान के आसपास किसी के भी आने-जाने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को आग से बचाने के लिए खंडहर में लाने की संभावना
पिथौरागढ़। सिलपाटा गांव के आसपास चीड़ का जंगल है। होली के दिन जंगल में आग लगी थी। संभावना जताई जा रही है कि तेंदुआ बच्चों को आग से बचाने के लिए खंडहर में लाया हो या फिर तेंदुए ने खंडहर में ही तीनों बच्चों को जन्म दिया हो। संवाद

गांव के आसपास दिख रहा है तेंदुआ
पिथौरागढ़। सिलपाटा गांव के आसपास तेंदुआ लगातार दिख रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए के दिखने से वह काफी डरे हैं। उन्होंने वन विभाग से नियमित गश्त करने की मांग की है। संवाद


सिलपाटा गांव में खंडहर हुए मकान के अंदर तेंदुए के तीन बच्चे मिले हैं। सुरक्षा की दृष्टि से जाल लगा दिए हैं। इसके अलावा कैमरे लगाकर वन कर्मियों को तैनात कर दिया है। -ज्वाला प्रसाद, उप प्रभागीय वनाधिकारी पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed