फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Leopard attacked in broad daylight and injured an elderly man

Pithoragarh News: तेंदुए ने दिन दहाड़े हमला कर बुजुर्ग को घायल किया

Fri, 17 Nov 2023 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 17 Nov 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Leopard attacked in broad daylight and injured an elderly man
तेंदुए के हमले में घायल नारायण सिंह। संवाद
गंगोलीहाट/ पिथौरागढ़। गंगोलीहाट के रौतेड़ा गांव में तेंदुए ने एक बुजुर्ग को घायल कर दिया। घायल बुजुर्ग का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। दिन दहाड़े तेंदुए के घर के समीप बुजुर्ग पर हमले की घटना से ग्रामीण भयभीत हैं।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार रौतेड़ा गांव निवासी नारायण सिंह (69) शुक्रवार दिन में 12 बजे अपने घर के समीप खड़े थे। इसी दौरान तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से घबराए नारायण सिंह ने शोर मचाया। परिवार के अन्य लोगों के मौके पर आने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। तेंदुए के पंजों से उनके सीने पर घाव बने हैं। उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। यहां उनका उपचार चल रहा है। डॉ. नरेंद्र शर्मा ने बताया कि घायल बुजुर्ग की हालत खतरे से बाहर है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। बुजुर्ग पर हमले की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने रौतेड़ा पहुंचकर मौका मुआयना किया और लोगों से सतर्क रहने की अपील की। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed