फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Lay the asphalt on 28 year old road

28 साल पुरानी सड़क पर डामर बिछाओ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Lay the asphalt on 28 year old road
मुनस्यारी के गोल्फा में सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : PITHORAGARH
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट-रामेश्वर सड़क पर डामरीकरण की मांग को लेकर ग्रामीण मुखर हो गए हैं। ग्राम प्रधान राकेश बोहरा के नेतृत्व में ओखलंज के ग्रामीणों ने विधायक पूरन सिंह फर्त्याल को ज्ञापन देकर 28 साल पहले बनी सड़क की बदहाली की जानकारी देते हुए जल्द से जल्द डामरीकरण को आवाज उठाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सड़क पर डामरीकरण नहीं होने से ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। उनकी मांग को अनसुना किया जा रहा है। विधायक ने प्राथमिकता के आधार पर डामरीकरण करवाने का आश्वासन दिया। फर्त्याल ने विकास कार्यों के लिए विधायक निधि से दो लाख रुपये और जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय के प्रतिनिधि प्रकाश राय ने ग्रामीणों की बिजली की समस्या को देखते हुए सोलर लाइट देने का आश्वासन दिया। वहां दयाल राम, शिवराज सिंह, हरीश प्रसाद, राजू अधिकारी, नंदा बल्लभ, जगदीश जोशी, चंद्रशेखर जोशी आदि थे।
विज्ञापन

गोल्फा में सड़क निर्माण पूरा नहीं होने पर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी
मुनस्यारी(पिथौरागढ़)। मदकोट-गोल्फा सड़क की मांग को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने सड़क निर्माण पूरा नहीं करने पर विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी। रविवार को गोल्फा गांव में सामाजिक कार्यकर्ता राधा देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एकत्र होकर शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि दो साल से सड़क कटिंग का काम पूरा नहीं हो पाया है। मोतीघाट और नयाबस्ती से आगे सड़क कटिंग नहीं की गई है। इससे पांच हजार से अधिक की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भुप्पी बथियाल ने कहा कि अगर जल्द सड़क काटने का काम नहीं किया गया तो चुनाव में मतदान का बहिष्कार किया जाएगा। प्रदर्शन में मोहन सिंह, लक्षमण सिंह, भूपेंद्र सिंह, गोविंद सिंह आदि शामिल रहे।

बाराकोट-रामेश्वर मोटर मार्ग में डामरीकरण की मांग को लेकर विधायक पूरन  फर्त्याल को ज्ञापन सौंपते ?

बाराकोट-रामेश्वर मोटर मार्ग में डामरीकरण की मांग को लेकर विधायक पूरन फर्त्याल को ज्ञापन सौंपते ?- फोटो : LOHAGHAT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed