फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Launch of Ayushman Bharat Scheme

आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ

Sun, 23 Sep 2018 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी/डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी/डीडीहाट Updated Sun, 23 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
Launch of Ayushman Bharat Scheme
पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में आयुष्मान योजना का शुभारंभ करते जिलाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ हो गया है। डीएम सी रविशंकर ने बीडी पांडे जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ में योजना का शुभारंभ किया। जिल में 27737 परिवारों का चयन किया गया है।

विज्ञापन


डीएम ने कहा कि यह योजना स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशेष रूप से गरीब और मध्यम वर्गीय लोगों के लिए लाभकारी साबित होगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ऊषा गुंज्याल ने बताया कि यह योजना प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जानी जाएगी। जिले के 27737 परिवार शामिल हैं। इन परिवारों को 24 सितंबर से संबद्ध चिकित्सालयों में योजना का लाभ प्राप्त होगा। जिले में 6 सरकारी चिकित्सालयों में योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


इस दौरान सात लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड बांटे गए। वहां पर भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, विधायक प्रतिनिधि केएस वल्दिया, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी भट्ट, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री महेंद्र सिंह लुंठी, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, जिला रेडक्रास सोसाइटी के उपाध्यक्ष ललित पंत आदि थे। संचालन केएन चौसाली ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुनस्यारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का शुभारंभ किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हेमंत मर्तोलिया ने योजना के बारे में विस्तार से बताया। 6 परिवारों को आयुष्मान भारत योजना के कार्ड दिए गए। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य कमलेश आर्या, आशा रिसोर्स सेंटर के कोऑर्डिनेटर गंभीर मेहता, डॉ केएस आंकोटी, पूर्व प्रधान मोहन सिंह दोसाद, प्रताप बिष्ट, गणेश भाकुनी आदि थे।


डीडीहाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ करते हुए 25 लोगों को गोल्डन कार्ड बांटे गए। योजना का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख जयंती देवी और विधायक प्रतिनिधि हरेंद्र चुफाल ने किया। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत पात्र परिवार के सदस्यों को अस्पताल में भर्ती होने पर कैशलेश चिकित्सा सुविधा मिलेगी। योजना के अंतर्गत अस्पताल में भर्ती होने पर कुल 1350 प्रकार के रोगों का इलाज मिलेगा। मरीजों की सहायता के लिए अस्पतालों में आरोग्य मित्र तैनात रहेंगे। इस दौरान डॉ. बीएस महरा, प्रशांत रावत, महिमन सिंह, प्रवीण खड़ायत, शांति खोलिया, ललिता बोरा, जगत बोरा आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed