अंतिम गांव कुटी पहुंचे एसडीएम, जानी समस्याएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम आरके पांडे ने तहसील के अंतिम गांव कुटी का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने राशन की व्यवस्था शीघ्र कराने की मांग उठाई।
विगत दिनों बादल फटने से कुटी से आगे आदि कैलाश यात्रा को बंद करना पड़ा था। रास्ता बंद होने से स्थानीय लोगों और आदि कैलाश क्षेत्र के ज्योलिंगकांग में कार्यरत निगम, सेना के अग्रिम चौकियों का आपस में संपर्क कट गया था। इस पर एसडीएम आरके पांडेय ने कुटी जाकर ग्रामीणों का हाल जाना। आपदा के तुरंत बाद अति दुर्गम क्षेत्र में अपने बीच प्रशासनिक अधिकारी को देख ग्रामीण काफी उत्साहित नजर आए। ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि कुटी में राशन नहीं होने से उन्हें दिक्कत हो रही है।
ग्रामीण कुंवर सिंह, चंचल सिंह ने शीघ्र राशन की आपूर्ति की मांग की। इसके अलावा ग्रामीणों ने बताया कि स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भी उन्हें 22 किमी दूर गुंजी जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने कुटी में ही हेलीकॉप्टर लैंडिंग की व्यवस्था करने की मांग की। एसडीएम ने आईटीबीपी जवानों से भी मुलाकात की। साथ ही समय-समय पर ग्रामीणों के सहयोग के लिए जवानों का मनोबल बढ़ाया। एसडीएम पांडेय ने कहा कि गुंजी, कुटी में खाद्यान्न की कमी नहीं आने दी जाएगी। फिल्हाल कुटी नाले पर अस्थायी पुल से आवाजाही चल रही है। मौसम साफ होने पर स्थायी पुल बनवाने का कार्य शुरू किया जाएगा।