फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Last rites of SSB jawan and his relative killed in car accident

हादसे में मृत एसएसबी जवान सहित दो का गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Last rites of SSB jawan and his relative killed in car accident
बलुवाकोट में हादसे में मृत जवान की अर्थी को कंधा देते एसएसबी जवान। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़-धारचूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार दुर्घटना में मारे गए एसएसबी जवान और उसके रिश्तेदार के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन दोनों शवों को लेकर गांव पहुंचे। बाद में गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। एसएसबी के अधिकारियों ने मृत जवान के परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन

एसएसबी की सातवीं बटालियन जम्मू कश्मीर में तैनात बलुवाकोट निवासी संतोष कुमार पुत्र विष्णु कुमार पांच फरवरी को अपने रिश्तेदार महेंद्र कुमार पुत्र पदी राम के साथ कार से घूमने पिथौरागढ़ आया था। पिथौरागढ़ से लौटते समय उनकी कार सतगढ़ गांव के समीप खाई में गिर गई। सुनसान स्थान होने से हादसे का पता नहीं चल सका। ढूंढ़खोज करने पर आठ फरवरी को दोनों के शव कार के साथ गहरी खाई में मिले। रविवार को पिथौरागढ़ मोर्चरी में दोनों के शवों का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शवों को लेकर बलुवाकोट पहुंचे।
विज्ञापन

एसएसबी जवान संतोष कुमार और महेंद्र कुमार के शव जैसे ही गांव पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक जवान की माता और पत्नी को एसएसबी के एसआई मदन सिंह धामी सहित अन्य जवानों ने सांत्वना दी। इसके अलावा महेंद्र कुंवर और ईश्वर चंद सहित एसएसबी के कई जवानों ने मृतक जवान की अर्थी को कंधा दिया। स्थानीय घाट पर जवान संतोष कुमार और महेंद्र कुमार का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। दोनों के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed