फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Laddi teki bazo bokyo ... but the zoom guys

लठी टेकी बोझो बोक्यो... पर झूमे लोग

Sat, 24 Feb 2018 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 24 Feb 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
Laddi teki bazo bokyo ... but the zoom guys
पिथौरागढ़ वसंतोत्सव में रंगारंग प्रस्तुति देते कलाकार - फोटो : अमर उजाला

सीमांत वसंतोत्सव की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या में विभिन्न दलों ने कुमाऊंनी संस्कृति के दीदार कराए। इसके साथ ही दूसरे राज्य से आई टीमों ने अपनी सांस्कृतिक विरासत की झलकियां दिखाई।

विज्ञापन


सांस्कृतिक संध्या में प्रकाश रावत एंड पार्टी ने उत्तरायण कौतिक आयो... गीत से समा बंाधा। इसके बाद लठी टेकी बोझो बोक्यो... पर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। मनोज रावत एंड पार्टी, पप्पू कार्की एंड पार्टी ने भी कई शानदार प्रस्तुतियां दी। इसके अलावा हरियाणा, हिमाचल से आई टीम ने अपने राज्य की सांस्कृतिक विरासत की झलकियां पेश की। खुशी जोशी ने भजन संध्या में कई धार्मिक गीत पेश किए।
विज्ञापन


महर्षि विद्या मंदिर, एशियन एकेडमी, कक्षा मंडल, विवेकानंद विद्या मंदिर, पीएनएफ, सरस्वती शिशु निकेतन के छात्र-छात्राओं ने भी कई मनमोहक एवं रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। इस दौरान वीरेंद्र सिंह वल्दिया, रेनु कुंवर, जया बिष्ट, तारा खोलिया, चिंतामणि जोशी, विनय पांडे, सीबी जोशी, मुन्नी टम्टा, दिनेश ओझा, ललित मोहन जोशी, भगवान सिंह, महेश बसेड़ा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस शख्सियतों को मिला सीमांत रत्न
वसंतोत्सव में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाली दस शख्सियतों को सीमांत रत्न दिया गया। वित्त मंत्री ने इन शख्सियतों को सम्मानित किया। शनिवार को देवसिंह मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जनार्दन पंत को लोकभाषा, गुरुकुलानंद कच्चाहारी को कुष्ठ सेवा, कबूतरी देवी को लोक संस्कृति, डॉ निर्मला पुनेठा को स्वास्थ्य, सुशील कुमार कोरंगा को साहित्य, जगजीवन कन्याल को फिल्म, नरेश कांडपाल को पत्रकारिता, राजेंद्र बिष्ट, माधवानंद और उमा पाठक को समाजसेवा के लिए सीमांत रत्न दिया गया। सम्मानित होने वालों को शॉल, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक केसी पुनेठा, आरएसएस के प्रांत प्रमुख पवन, नरेंद्र लडवाल, वीरेंद्र वल्दिया, गोविंदी कोरंगा, कैलाश थपलियाल, राकेश देवलाल समेत आयोजन समिति के कई कार्यकर्ता थे।


छलिया नृत्य प्रतियोगिता में कूनीगाड़ अव्वल
सीमांत वसंतोत्सव में आयोजित छलिया नृत्य प्रतियोगिता में कूनीगाड़ की चंद्र प्रकाश एंड पार्टी अव्वल रही। विजेता दल को 51 हजार का पुरस्कार दिया गया। शनिवार को देवसिंह मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रही छेड़ा की रमेश एंड पार्टी को 31 हजार का इनाम दिया गया। तीसरे स्थान पर रही गंगोलीहाट की गोपाल राम एंड पार्टी को 21 हजार का इनाम मिला। चौथे स्थान पर रही देवलथल की जीवन राम एंड पार्टी को पांच हजार का सांत्वना पुरस्कार मिला। वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में भी चंद्रप्रकाश एंड पार्टी अव्वल रही, जबकि देवलथल की डिगर देव एंड पार्टी दूसरे, डुंगरा की भवानी राम एंड पार्टी तीसरे, गंगोलीहाट की गोपाल राम एंड पार्टी चौथे स्थान पर रही। प्रतिभागी टीमों को क्रमश 51 सौ, 31 सौ, 21 सौ, 11 सौ नकद का इनाम दिया गया। वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने इनाम बांटे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed