पिथौरागढ़। मेला में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल कुटियागैर इलेवन की टीम ने जीत लिया है। कुटियागैर ने फाइनल में जजुराली ए की टीम को 61 रन से हराया। प्रतियोगिता में 30 से अधिक टीमों ने भाग लिया।
मेला खेल मैदान में फाइनल मुकाबला कुटियागैर इलेवन और जजुराली ए के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मयूख महर ने मैच शुरू कराया। कुटियागैर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 16 ओवरों में 181 रन बनाए। शैलेंद्र सामंत ने 44 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जजुराली की टीम 120 रन पर सिमट गई। कुटियागैर ने 61 रनों से मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया। विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मैन ऑफ द मैच कुटियागैर के शैलेंद्र सामंत रहे। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता भुवन पांडे, त्रिलोक बिष्ट, गौरव महर, कमलेश, अरुण महर आदि रहे।