फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kumara Kumud became navy officer

बिषाड़ के कुमुद नौसेना अधिकारी बने

Sun, 27 May 2018 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 27 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
Kumara Kumud became navy officer
सब लेफ्टीनेंट कुमुद को पासिंग आउट परेड में सितारे लगाते माता-पिता - फोटो : अमर उजाला

जिला मुख्यालय के नजदीक बिषाड़ के कुमुद भट्ट भारतीय नौसेना में सब लेफ्टीनेंट बन गए हैं। कुमुद 26 मई को केरल के एझिमाला नौसेना एकेडमी में हुई पासिंग आउट परेड में पास आउट हुए हैं। कुमुद के नौसेना में अफसर बनने से उनके गृह क्षेत्र बिषाड़ में खुशी की लहर है।

विज्ञापन


पासिंग आउट परेड में कुमुद के कंधे पर माता दीपा भट्ट, पिता भगवती प्रसाद भट्ट ने स्टार लगाए। कुमुद का चयन पहले ही प्रयास में नौसेना अकादमी के लिए हो गया। कुमुद की प्रारंभिक शिक्षा पिथौरागढ़ के सोरवैली स्कूल से हुई है। उसके बाद उन्होंने कोचीन की नौसेना अकादमी से शिक्षा ग्रहण की। होनहार कुमुद के पिता भगवती प्रसाद भट्ट नौसेना से सब लेफ्टीनेंट पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। कुमुद के बड़े भाई नितिन भट्ट दो वर्ष पहले नौसेना में सब लेफ्टीनेंट बने हैं।
विज्ञापन


कुमुद का सपना बचपन से ही सैन्य अधिकारी बनने का था, जो उन्होंने पूरा कर दिखाया है। कुमुद की माता दीपा भट्ट राजकीय जूनियर हाईस्कूल लोधियाबगड़ (नाचनी) में अध्यापिका हैं। बिषाड़ के मूल निवासी कुमुद का परिवार वर्तमान में हल्द्वानी में रहता है। गांव में कुमुद के चाचा, ताऊ का परिवार रहता है। कुमुद के चाचा गोविंद बल्लभ भट्ट जीआईसी झूलाघाट में शिक्षक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed