Pithoragarh: कुमाऊं DIG ने धारचूला में अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर चेक पोस्ट का किया निरीक्षण, जानें क्या बोले डीआईजी
धारचूला में डीआईजी कुमाऊं रेंज योगेंद्र सिंह रावत ने धारचूला में अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर चेक पोस्ट का निरीक्षण किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धारचूला में डीआईजी कुमाऊं रेंज डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने धारचूला में अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां तैनात सुरक्षा एजेंसियों को अंतरराष्ट्रीय झूलापुलों में सघन चेकिंग अभियान चलाने और सीमा पार से होने वाली हर गतिविधि में पैनी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीमा पर मानव तस्करी रोकना पहली प्राथमिकता है। इसके बाद डीआईजी और एसपी गुंजी के लिए रवाना हो गए।
बृहस्पतिवार को डीआईजी ने कोतवाली धारचूला में नियुक्त पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनी। उन्होंने पुलिस कर्मियों को समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने एसएसबी, आईबी, स्पेशल ब्यूरो, एलआईयू और विशेष शाखा के अधिकारियों के साथ बैठक कर सीमा पर आने वाली प्रमुख समस्याओं का निराकरण करने को कहा। उन्होंने जनता के साथ समन्वय बनाते हुए सरकार की योजनाओं को धरातल पर सही तरीके से लागू करने, सीमा पर सतर्क दृष्टि रखते हुए अवैध, मानव तस्करी सहित संदिग्ध गतिविधियों और तस्करी पर रोक लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी रेखा यादव, एसडीएम मनजीत सिंह,कोतवाल कुंवर सिंह रावत, एसआई प्रदीप यादव, मेघा शर्मा, एसी कमांडेंट एसएसबी जुबेर अहमद आदि अधिकारी उपस्थित थे।
ये पढ़ें- Haldwani: रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए अधिशासी अभियंता के घर से लाखों रुपये बरामद, आज कोर्ट में पेश किया जाएगा
लोगों ने किया स्वागत, बताई विभिन्न समस्याएं
केएमवीएन विश्राम गृह में जनता के साथ आयोजित बैठक में व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, पूर्व चेयरमैन अशोक नबियाल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नंदा बिष्ट, रं कल्याण संस्था के अध्यक्ष दीपक रोंकली, श्याम चंद्र खर्कवाल ने पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। बैठक में विरेंद्र नबियाल ने कालिका, दारमा, तवाघाट, चेकपोस्ट बनाने, पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक नबियाल ने इनर लाइन परमिट के नियमों से स्थानीय लोगों को हो रही दिक्कतों से अवगत कराया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष नंदा बिष्ट ने यातायात व्यवस्था सुधार की मांग उठाई। व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा ने स्थानीय लोगों के लिए इनर लाइन परमिट की विसंगतियों को दूर करने की मांग की। पूर्व प्रधान मनोज नगन्याल ने दारमा घाटी में माइग्रेशन के दौरान घरों में हुई तोड़फोड़ की घटना से अवगत कराया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.