{"_id":"6022c7d68ebc3e74a938cdff","slug":"kmvn-s-chaukodi-tourist-rest-house-opened-pithoragarh-news-hld41419719","type":"story","status":"publish","title_hn":"केएमवीएन का चौकोड़ी पर्यटक आवास गृह खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केएमवीएन का चौकोड़ी पर्यटक आवास गृह खुला
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। चौकोड़ी के पर्यटक आवास गृह को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। कोरोना काल में इसे आइसोलेशन सेंटर बनाया गया था। अब 10 माह बाद पर्यटकों की आवाजाही शुरू हुई।
कोरोना के कारण लॉकडाउन में पिथौरागढ़ जिले में बड़ी संख्या में प्रवासी गांव लौटे थे। इन प्रवासियों को 14 दिन तक क्वारंटीन रखने के लिए पर्यटक आवास गृहों को भी क्वारंटीन सेंटर बनाया गया था। बेड़ीनाग के चौकोड़ी स्थित पर्यटक आवास गृह को आइसोलेशन सेंटर बनाया गया था। अब कोरोना का प्रभाव कम होने पर पर्यटक आवास गृह को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है।
टीआरसी के प्रबंधक दीपक पंत ने बताया कि पूरे परिसर समेत सभी कक्षों को सैनिटाइज करने के बाद टीआरसी पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। यहां 50 से अधिक बुकिंग आ चुकी हैं। इस पर सभी कर्मचारियों में खुशी है। पर्यटक आवास गृह खुलने से अब चौकोड़ी के साथ ही पाताल भुवनेश्वर भी सैलानियों से गुलजार होगा। देश-विदेश से आने वाले अधिकतर पर्यटक चौकोड़ी में विश्राम कर पाताल भुवनेश्वर गुफा देखने जरूर जाते हैं। पर्यटकों की संख्या बढ़ने पर अन्य व्यापारिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी।
विज्ञापन
हिमनगरी मुनस्यारी को है पर्यटकों का इंतजार
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। कोरोना ने पर्यटन को भी बड़ा नुकसान पहुंचाया है। बर्फबारी के बाद भी हिमनगरी मुनस्यारी में कम ही सैलानी आ रहे हैं, जबकि पिछले वर्षों तक हिमपात होते ही मुनस्यारी पर्यटकों से गुलजार हो जाता था। खलियाटॉप स्कीइंग भी होती थी। इस बार ऐसी कोई भी गतिविधियां अभी शुरू नहीं हो पाई हैं। पर्यटन व्यवसाय पर निर्भर व्यवसायियों, ट्रैकर गाइडों, होटल स्वामियों सहित हस्तशिल्पियों को पर्यटकों का इंतजार है।