खोतिला के लिए प्रशासन ने लगाए दो वाहन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार अक्तूबर से आपदा के कारण अलग-थलग पड़े खोतिला गांव के लिए अब प्रशासन ने दो वाहन लगा दिए हैं। एआरटीओ नवीन सिंह ने यहां पहुंचकर खोतिला के लिए दो वाहनों की व्यवस्था की। यह दोनों वाहन उस स्थान पर खड़े रहेंगे, जहां तक रोड बनी है। गांव से आने वाले स्कूली बच्चों, सरकारी कर्मचारियों, बाजार सामान की खरीदारी के लिए आने वालों को यह वाहन मुफ्त में लाने ले जाने का काम करेंगे। एआरटीओ ने बताया कि इस समय खोतिला के लिए तपोवन से सड़क निर्माण का काम चल रहा है। जब तक इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो जाती, लोगों के लिए मुफ्त वाहन सेवा उपलब्ध रहेगी।
उन्होंने बताया कि वाहन व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए एआरटीओ कार्यालय के दो जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। खोतिला से धारचूला बाजार की दूरी पैदल आने पर एक किलोमीटर से कम है, लेकिन यह रास्ता टूटने के कारण लोगों को चार किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है। गांव के लोगों ने इस व्यवस्था पर खुशी जताई है।
युवा संगठन के अध्यक्ष कृष्ण सिंह ने कहा कि यदि प्रशासन ने इस सेवा को बीच में बंद किया तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। उधर, एक पार्टी के नेता अब भी अपनी ओर से लोगों को मुफ्त वाहन सुविधा दे रहे हैं। उनका कहना है कि वह अपनी ओर से मुफ्त वाहन सेवा देते रहेंगे।