{"_id":"689635a141dbfac5820f7c2c","slug":"kerala-police-took-the-youth-on-transit-remand-in-the-fraud-case-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-131169-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: ठगी के मामले में केरल पुलिस युवक को ट्रांजिट रिमांड पर ले गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: ठगी के मामले में केरल पुलिस युवक को ट्रांजिट रिमांड पर ले गई
Fri, 08 Aug 2025 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। करोड़ों की ऑनलाइन ठगी के एक मामले में केरल पुलिस पिथौरागढ़ से एक युवक को ट्रांजिट रिमांड पर ले गई है। केरल पुलिस के एसआई मोहन कुमार के अनुसार केरल में कुछ समय पूर्व एक डॉक्टर से 7.50 करोड़ की ठगी हुई थी। क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर डॉक्टर को ठगा गया था। पुलिस जांच में 15 लोगों के नाम सामने आए थे जिनमें पिथौरागढ़ निवासी युवक भी शामिल था। केरल पुलिस ने यहां पहुंचकर कोर्ट में अर्जी थी। ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद पुलिस युवक को अपने साथ ले गई। संवाद
विज्ञापन