फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kashi Singh Airy President of UKD

उक्रांद के प्रदेश अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी पर उक्रांद और खुद का वजूद बचाने की चुनौती

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Kashi Singh Airy President of UKD
काशी सिंह ऐरी(उक्रांद प्रदेश अध्यक्ष) - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। भाजपा ने पुष्कर सिंह धामी और कांग्रेस ने गणेश गोदियाल के रूप में युवा चेहरों को तरजीह दी है, वहीं उक्रांद ने काशी सिंह ऐरी के रूप में अनुभव पर भरोसा जताया है। ऐसे में उनके ऊपर वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव में खुद और पार्टी का वजूद बचाने की चुनौती है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए कार्य करना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड अलग राज्य बनने के पीछे यहां की जनता के अलावा उत्तराखंड क्रांति दल का बहुत बड़ा योगदान है। इसके बावजूद प्रदेशवासियों ने अब तक हुए चुनावों में क्षेत्रीय दल उक्रांद को तरजीह देने के बजाय बारी-बारी से भाजपा और कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टियों के हाथों में सत्ता सौंपी। बीच में उक्रांद संक्रमण काल से भी गुजरी और पार्टी में दो फाड़ तक हो गए।
विज्ञापन

इन सबके बीच ठीक चुनाव से पहले काशी सिंह ऐरी को उस समय पार्टी की बागडोर मिली है, जब प्रदेश में तीसरे विकल्प के रूप आम आदमी पार्टी धीरे-धीरे लोगों के बीच अपनी पैठ बना रही है। राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि काशी सिंह ऐरी को निर्विरोध केंद्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद उक्रांद मजबूत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

काशी सिंह ऐरी तीसरी बार दल के केंद्रीय अध्यक्ष बने हैं। वह चार बार के विधायक भी रहे हैं। फोन पर हुई बातचीत में उक्रांद के प्रदेश अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने बताया कि आज राज्य मूलभूत सुविधाओं और विकास के लिए छटपटा रहा है। भाजपा और कांग्रेस के पास 2022 विस चुनाव में आने के लिए मुद्दे नहीं हैं।
वहीं आप के मुफ्त बिजली के सवाल पर उन्होंने कहा कि जनता को झांसे में लेने के लिए आप का यह चुनावी हथकंडा है। मुद्दे सिर्फ उक्रांद के पास हैं और जन मुद्दों को वह प्राथमिकता से उठाकर आगामी विस चुनाव में पदार्पण करेंगे और भाजपा कांग्रेस को करारी शिकस्त देंगे। चुनाव कहां से लड़ेंगे, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी तय नहीं किया है।
संगठन को मजबूत करने के लिए युवाओं को पार्टी से जोड़ेंगे ऐरी
पिथौरागढ़। उक्रांद प्रदेश अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी का कहना है कि उनकी पूरी टीम संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेगी। संगठन को मजबूत बनाने के लिए युवाओं और बुद्धिजीवी लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा।

उनका कहना है कि संगठन 2022 में प्रदेश में सरकार बनाएंगे। काशी सिंह ऐरी 1985, 89 और 1993-96 में उत्तर प्रदेश विधानसभा में रह चुके हैं। पृथक राज्य बनने के बाद वह डीडीहाट और कनालीछीना विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed