फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kailash welcomed the passengers

कैलाश यात्रियों के छठे दल का डीडीहाट, मिर्थी में स्वागत

Mon, 03 Jul 2017 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो,डीडीहाट (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो,डीडीहाट (पिथौरागढ़)। Updated Mon, 03 Jul 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
Kailash welcomed the passengers
कैलाश यात्रियों का स्वागत किया - फोटो : अमर उजाला

डीडीहाट (पिथौरागढ़)। कैलाश मानसरोवर यात्रियों का छठा दल भी रवाना हो गया है। दल का सोमवार को डीडीहाट और मिर्थी में स्वागत किया गया। यात्रियों के स्वागत के लिए छलिया दल भी बुलाए गए थे। यात्री छलिया दल के साथ जमकर थिरके। दोपहर बाद यात्री आधार शिविर धारचूला को रवाना हो गए। कैलाश मानसरोवर यात्रियों के छठे दल का नेतृत्व कर रहे जनसंपर्क अधिकारी नवरंग दार ने बताया कि दल में 14 महिला, 44 पुरुष यात्री हैं। दल के सभी सदस्य कैलाश पर्वत, ओम पर्वत, मानसरोवर झील के दर्शनों के लिए लालायित हैं।

विज्ञापन


दल का डीडीहाट में पर्यटक आवासगृह के प्रबंधक आनंद आर्या ने स्वागत किया और यात्रियों को दोपहर भोजन में भट की चुड़कानी, रायता, पहाड़ी चावल की खीर परोसी गई। अल्प विश्राम के बाद दल आईटीबीपी की सातवीं वाहिनी मुख्यालय मिर्थी पहुंचा। जहां यात्रियों का स्वागत छलिया दल की टीम ने किया। दल के सदस्य छलिया नृत्य पर जमकर थिरके। उप सेनानी सत्यपाल ने दल को उच्चहिमालयी क्षेत्रों में बदलते मौसम और हिमालयी क्षेत्र में पैदल यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानी से अवगत कराया।
विज्ञापन


उसके बाद दल आधार शिविर धारचूला को रवाना हुआ। आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मुख्यालय के नियंत्रण कक्ष के अनुसार कैलाश यात्रियों का दूसरा दल वापसी में बूंदी पहुंच गया। तीसरा दल तिब्बत के कुंगू, चौथा दल तकलाकोट में है। पांचवां दल गुंजी में पहुंच गया है। सभी दलों के यात्री स्वस्थ हैं। आईटीबीपी में छठे दल का स्वागत करने वालों में सहायक सेनानी कुलदीप सिंह, हरवंश लाल, डॉ. राहुल रावत सहित तमाम अधिकारी और जवान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed