{"_id":"60144a448ebc3e089b54e781","slug":"kailash-rawat-memorial-vollyball-pithoragarh-news-hld4129047176","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौन दुग्तु और रापला नेपाल की टीम ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौन दुग्तु और रापला नेपाल की टीम ने जीते मैच
विज्ञापन
धारचूला मिनी स्टेडियम में वॉलीबॉल मैच में शॉट लगाने का प्रयास करते खिलाड़ी।
- फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। स्व. कैलाश रावत मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सौन दुग्तु, रापला नेपाल की टीम ने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। प्रतियोगिता में 32 टीमें भाग ले रही हैं। शुक्रवार को मिनी स्टेडियम में पहला मैच सौन दुग्तु और फिलम के बीच खेला गया।
मुख्य अतिथि पूर्व कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी और प्रदेश प्रवक्ता यूथ कांग्रेस हरीश रावत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। मैच में सौन की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर फिलम की टीम को 3-2 से हराया। दूसरा मैच जवाहर क्लब और रापला नेपाल की टीम के बीच खेला गया, जिसमें रापला ने जीत दर्ज की। इस दौरान मुख्य संरक्षक विधायक हरीश धामी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण दरियाल, जीवन रोंकली, जयराज ब्यास, डूंगर दानू, दान सिंह, आदि रहे।
स्थानीय व्यंजन रहे आकर्षण का केंद्र
धारचूला (पिथौरागढ़)। प्रतियोगिता में स्थानीय महिला समूहों की ओर से स्थानीय उत्पादों से निर्मित व्यंजनों के स्टॉल लगाए हैं, जिसका खेल प्रेमी खूब आनंद ले रहे हैं। प्रतियोगिता देखने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमी पहुंच रहे हैं।