{"_id":"687d25a7e9517e70f60720cb","slug":"kailash-pilgrims-visited-patal-bhuvaneshwar-cave-and-haat-kalika-temple-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-130517-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: कैलाश यात्रियों ने किए पाताल भुवनेश्वर गुफा और हाट कालिका मंदिर के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: कैलाश यात्रियों ने किए पाताल भुवनेश्वर गुफा और हाट कालिका मंदिर के दर्शन
Sun, 20 Jul 2025 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 20 Jul 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
चौकोड़ी में कुमाऊंनी रिति रिवाज के साथ यात्रा दल का स्वागत करते स्थानीय महिलाएं। संवाद
बेड़ीनाग/ गंगोलीहाट। कैलाश मानसरोवर यात्रियों के पहले दल के सदस्यों ने पिथौरागढ़ जिले में स्थित पाताल भुवनेश्वर गुफा मंदिर और हाट कालिका मंदिर के दर्शन किए।
कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गया 45 सदस्यीय पहला दल शनिवार देर शाम पर्यटक आवास गृह चौकोड़ी पहुंचा जहां कुमाऊंनी रीति-रिवाज और छोलिया नृत्य के साथ स्कूली बच्चों सहित स्थानीय महिलाओं ने यात्रा दल का स्वागत किया। कैलाश मानसरोवर यात्रा कर लौटे यात्रियों में काफी उत्साह देखने को मिला। यात्रा दल में 32 पुरुष और 13 महिलाएं हैं। यात्रियों ने बताया कि पहली बार यात्रा बहुत सुगम और सरल हुई। यात्रा के दौरान सरकार ने बेहतर सुविधा दी थी। यात्रियों के लिए कुमाऊंनी भोज का भी आयोजन किया गया था।
इस अवसर पर यात्रियों ने स्थानीय महिलाओं के साथ झोड़ा-चांचरी का गायन भी किया। यात्रा दल के लाइजन आफिसर संजय गुंज्याल ने बताया कि यात्रा बहुत सुगम हो गई है। यात्रियों ने भारत सरकार और उत्तराखंड सरकार सहित कुमाऊं मंडल विकास निगम का आभार जताया। इस मौके पर एसडीएम आशीष जोशी, थानाध्यक्ष बेड़ीनाग महेश जोशी, चौकोड़ी चौकी प्रभारी पूजा महरा, ममता टाकुली सहित कुमाऊं मंडल विकास निगम के कर्मचारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। संवाद