{"_id":"68938b6c12a73d2a7a01c727","slug":"kailash-pilgrims-could-not-go-to-gunji-due-to-road-closure-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-131098-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सड़क बंद होने के कारण गुंजी नहीं जा सके कैलाश यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सड़क बंद होने के कारण गुंजी नहीं जा सके कैलाश यात्री
Wed, 06 Aug 2025 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 06 Aug 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
धारचूला में कैलाश यात्रियों से मुलाकात करते डीएम विनोद गोस्वामी। स्रोत: सूचना विभाग
धारचूला। धारचूला-गुंजी-लिपुलेख मोटर मार्ग बंद होने से कैलाश मानसरोवर यात्रियों का दल धारचूला में ही फंसा हुआ है। बुधवार को यात्री गुंजी नहीं जा सके। देर शाम को सड़क खुल गई थी ऐसे में अब यह दल बृहस्पतिवार को गुंजी के लिए रवाना होगा। बंद सड़कों का निरीक्षण करने धारचूला पहुंचे डीएम विनोद गोस्वामी ने कैलाश मानसरोवर यात्रियों से मुलाकात की और जल्द ही उन्हें रवाना करने का आश्वासन दिया।
कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे चौथे दल के यात्री मंगलवार शाम को धारचूला पहुंच गए थे। इस दल को बुधवार सुबह गुंजी के लिए रवाना होना था। गस्कू में सड़क बंद होने से यात्रियों को धारचूला में ही रुकना पड़ा। बुधवार शाम को गस्कू में सड़क खोल दी गई है। यदि सड़क सुचारु रही तो बृहस्पतिवार को यात्री दल गुंजी के लिए रवाना होगा। दल में 34 पुरुष और 14 महिलाएं शामिल हैं। वहां सीडीओ डॉ. दीपक सैनी, एसडीएम सदर मनजीत सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे। संवाद
फोटो: 06पीटीएच 18पी- धारचूला-गुंजी सड़क पर गस्कू के पास आवाजाही करते वाहन। स्रोत : सोबन सिंह