फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kailas trip

पांचवें दल के दो यात्री घोड़े से गिरकर घायल

Fri, 03 Jul 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट/धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट/धारचूला Updated Fri, 03 Jul 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन

कैलास मानसरोवर की यात्रा पर जा रहे पांचवें दल के दो सदस्य गाला और बूंदी के बीच लमारी नामक स्थान पर घोड़े से गिरकर घायल हो गए। दोनों यात्रियों को बूंदी से हेलीकाप्टर के जरिए दिल्ली ले जाया गया है। उधर, यात्रा पूरी कर लौट रहे दूसरे दल के एक सदस्य ने भी जल्दी दिल्ली पहुंचने के लिए इसी हेलीकाप्टर का सहारा लिया।

विज्ञापन


आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मुख्यालय के नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार पांचवें दल में शामिल तमिलनाडु निवासी 59 वर्षीय बासुदेवन के स्वामी गाला से बूंदी जाते समय लमारी के पास घोड़े से गिर गए। उनके जबड़े में चोट आई है। वह आगे की यात्रा कर पाने की स्थिति में नहीं हैं। इसी तरह सहारनपुर (यूपी) जिले के देवबंद मोहल्ला जोशीबाड़ा, मकान नंबर 159 निवासी 58 वर्षीय राजेश कुमार को भी घोड़े में चढ़ते ही तकलीफ होने लगी और वह चक्कर खाकर गिर पड़े। दोनों यात्रियों को हेलीकाप्टर से लाया गया और दिल्ली भेज दिया गया है।
विज्ञापन


दूसरे दल में शामिल कर्नाटक निवासी नरसिंहा राजू को प्रशासनिक काम से जल्दी जाना था। इस कारण वह भी बूंदी से हेलीकाप्टर से लौट गए हैं। नियंत्रण कक्ष के मुताबिक दूसरे दल के जो दो यात्री स्नो ब्लाइंडनेस के कारण गुंजी में रुके थे, उनको भी हेलीकाप्टर से लाया गया है। इनमें वाराणसी के पिपलानी कटरा कबीर चौराहा सी-24/43 निवासी रवींद्र सहाय और आंध्र प्रदेश के जयदेव शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed