कैलास यात्रियों का छठा दल धारचूला पहुंचा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैलास मानसरोवर की यात्रा पर जा रहे छठे दल के 40 सदस्य शुक्रवार को आधार शिविर धारचूला पहुंच गए। शुक्रवार से कुमाऊं मंडल विकास निगम ने यात्रियों के दोपहर भोजन का शेड्यूल बदल दिया है, इससे पहले के दलों को चौकोड़ी में लंच कराया जाता था, लेकिन छठे दल के सदस्यों को लंच के लिए डीडीहाट लाया गया। डीडीहाट पर्यटक आवासगृह में प्रबंधक आनंद आर्या ने यात्रियों को पहाड़ी व्यंजन परोसे। अपरान्ह् एक बजे लंच करने के बाद यात्री आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मुख्यालय मिर्थी पहुंचे। वहां पर यात्रियों को उच्च हिमालयी क्षेत्र में यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानी की जानकारी दी गई।
यात्री दल में सबसे कम उम्र के 23 वर्षीय राजस्थान निवासी पी पलानी हैं। उन्होंने कहा कि इस यात्रा को लेकर वह बेहद उत्साहित हैं। सबसे ज्यादा उम्र के दिल्ली निवासी 70 वर्षीय भगवान दास ने कहा कि ईश्वर की आस्था में कभी उम्र आड़े नहीं आती। यात्रियों को उच्च हिमालयी क्षेत्र में लगातार बदलने वाले मौसम के बारे में बताया गया। आईटीबीपी के सेनानी केदार सिंह रावत, डिप्टी कमांडेंट भैया लाल, सहायक सेनानी अमर दीप सिंह, विपिन चंद्र पंत ने यात्रियों को जानकारी दी।
शुक्रवार को दूसरे दल के सदस्य यात्रा पूरी कर बूंदी पहुंच गए। तीसरा दल इस समय तिब्बत के कुजू में, चौथा दल तकलाकोट में और पांचवां दल गुंजी में है। पांचवें दल के सदस्यों का शनिवार को गुंजी में मेडिकल परीक्षण होगा।