फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Kailas trip

कैलास यात्रा मार्ग में गार्डर, चेन लगाने के आदेश

Fri, 03 Jul 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 03 Jul 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जिले के अधिकारियों से मुखातिब प्रदेश के अपर मुख्य सचिव राकेश शर्मा ने कैलास यात्रा मार्ग में नाभीडांग से चीन बार्डर लिपूपास तक लोहे के गार्डर और चेन लगाने के निर्देश दिए। कहा कि इससे बर्फ में चलने में आसानी होगी।

विज्ञापन


एसीएस ने कहा कि धारचूला क्षेत्र में बनाई जा रही सड़कें कम बारिश में भी क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। उन्होंने लोनिवि, सीमा सड़क संगठन, केंद्रीय लोनिवि के अधिकारियों को सड़कों में स्थाई और मजबूत काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोनिवि और सिंचाई विभाग के अधिकारियों से लिपूपास तक रास्ते का निरीक्षण कर मार्ग को दुरुस्त रखने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के आदेश दिए। उन्होंने डीएम और अन्य अधिकारियों से आपदा की स्थिति, राहत कार्य की जानकारी लेते हुए कहा कि लोगों को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू करने के साथ ही पैदल मार्गों, पुलों की व्यवस्था ठीक रखी जाए।
विज्ञापन


एसीएस ने जौलजीबी में बनने वाले आपदा प्रबंधन केंद्र के बारे में डीएम सुशील कुमार से जानकारी मांगी। डीएम ने बताया कि जमीन का चयन कर प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। केेएमवीएन के प्रबंध निदेशक धीराज गर्ब्याल ने एसीएस को बताया कि कैलास यात्रा मार्ग में अल्मोड़ा से नाभीढांग तक सात पड़ाव हैं, यात्रियों को बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed