{"_id":"57cda6e24f1c1b305e317328","slug":"kabir-was-rarely-staged-friend","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिरले दोस्त कबीर का हुआ मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिरले दोस्त कबीर का हुआ मंचन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Mon, 05 Sep 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
बिरले दोस्त कबीर का हुआ मंचन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संस्कृति निदेशालय के सहयोग से थियेटर फॉर इन मास सोसायटी की ओर से संचालित 40 दिवसीय लोकविधा रंगमंच कार्यशाला के समापन पर बिरले दोस्त कबीर का मंचन राजकीय प्रेक्षागृह में किया गया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि एडीएम मोहम्मद नासिर ने कहा कि संस्था जिले में लोक विधा रंगमंच के संरक्षण के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि संस्था को भविष्य में भी लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए हर संभव मदद दी जाएगी। विशिष्ट अतिथि डीडीओ गोपाल गिरी गोस्वामी और डॉ. बीएस बिष्ट ने प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
कलाकार शुभम कार्की, अनिता बिटालू, प्रीति रावत, रोमी यादव, गीता वर्मा, दीपा बिष्ट ने जीवंत अभिनय किया। निर्देशन भाव राग ताल नाट्य अकादमी के कैलाश कुमार, संगीत निर्देशन धीरज कुमार ने किया। ढोलक में उमेश कुमार, मुरली वादन में जयप्रकाश चौखियाल थे।
विज्ञापन
व्यापार संघ अध्यक्ष शमशेर महर ने संस्था की ओर से 78 बार रक्तदान कर चुके पर्वतारोही बासु पांडे, छात्रसंघ अध्यक्ष जगदीश धामी, सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष अभिषेक बोहरा, सुर संग्राम के उपविजेता कैलाश कुमार, युवा संगीतकार आयुश कोटवाल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। व्यापार संघ संयुक्त सचिव दिनेश कापड़ी, दिलीप वल्दिया, महेश बराल, संग्रहालय प्रभारी दुर्गादत्त जोशी, भरत बसेड़ा, घनश्याम पंत, राजकिशोर आदि थे।