फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Jumma-Elagad road is closed for five months in dharchula pithoragarh

Pithoragarh: पांच माह से बंद है जुम्मा-एलागाड़ सड़क, ग्रामीण कंधे पर ढो रहे सिलिंडर समेत जरूरी सामान

Sat, 02 Nov 2024 01:18 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 02 Nov 2024 01:18 PM IST
सार

धारचूला विकासखंड की एलागाड़-जुम्मा सड़क पिछले पांच माह से बंद है। ग्रामीणों को खाद्यान्न और रसोई गैस सिलिंडर से लेकर हर जरूरत का सामान पीठ या कंधों पर ढोना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
Jumma-Elagad road is closed for five months in dharchula pithoragarh
सड़क बंद होने से जुम्मा के लोगों को इस तरह ले जाने पड़ रहे हैं सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

धारचूला विकासखंड की एलागाड़-जुम्मा सड़क पिछले पांच माह से बंद है। ग्रामीणों को खाद्यान्न और रसोई गैस सिलिंडर से लेकर हर जरूरत का सामान पीठ या कंधों पर ढोना पड़ रहा है। सड़क खुलने में हो रही देरी से लोग परेशान हैं।

पांच माह पूर्व भारी बरसात के दौरान एलागाड़-जुम्मा सड़क लगभग 500 मीटर ध्वस्त हो गई थी। सड़क के बह जाने से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप है। लोगों का गांव से तहसील मुख्यालय पहुंचना बेहद कठिन हो गया है। लोगों को हर जरूरी सामान पीठ पर ढोना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत खाद्यान्न और रसोई गैस सिलिंडर ढोने में हो रही है। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पवन धामी ने बताया कि पीएमजीएसवाई के अधीन इस सड़क को खोलने की मांग कई बार की जा चुकी है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

विज्ञापन

निजी प्रयासों से गांव पहुंचाया राशन और सिलिंडर
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पवन धामी सड़क बंद होने से अस्त व्यस्त जीवन जी रहे ग्रामीणों के मददगार बने हैं। पवन धामी किसी के बीमार पड़ने पर मरीज को पीठ पर रखकर अस्पताल पहुंचा रहे हैं। पवन धामी ने बताया कि पांच माह से वाहनों का संचालन नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए उन्होंने सरकार से मिलने वाले मुफ्त राशन और सिलिंडर भी गांव तक पहुंचाए। कहा कि शीघ्र सड़क नहीं सुधरी तो मामला डीएम के समक्ष रखेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed