{"_id":"636931295461d44c0c6447de","slug":"jhusya-ram-is-wandering-for-four-years-for-pension-pithoragarh-news-hld4812241108","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन के लिए चार साल से भटक रहे हैं झुस्या राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन के लिए चार साल से भटक रहे हैं झुस्या राम
विज्ञापन
झुस्या राम।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। भुरमुनी निवासी झुस्या राम पेंशन के लिए चार साल से संस्कृति विभाग के चक्कर काट रहे हैं। उनका कहना है कि वर्ष 2018 में संस्कृति विभाग के वृद्ध कलाकारों के लिए पेंशन योजना की विज्ञप्ति निकली थी जिसके बाद उन्होंने आवेदन फार्म के साथ सभी दस्तावेज डीएम कार्यालय में जमा किए।
डीएम कार्यालय से उन्हें पत्र मिला कि आपके दस्तावेज स्वीकृति करने के बाद प्रेक्षागृह को भेज दिए गए हैं। उसके बाद उन्हें प्रेक्षागृह से पत्र मिला कि दस्तावेज संस्कृति विभाग देहरादून को भेज दिए गए हैं। वर्ष 2021 में पेंशन के लिए दोबारा विज्ञप्ति निकली जिसके बाद उन्होंने फिर पत्र भेजे। इतना समय बीतने के बावजूद अब तक उनकी पेंशन नहीं लगी है। वह इसकी शिकायत सीएम हेल्प लाइन में भी कर चुके हैं।
सीएम हेल्प लाइन से उन्हें फोन आया कि आपके दस्तावेज एलफोर अधिकारी के पास अटके हैं। उनका कहना है कि वह पिछले तीन साल से सर्वाइकल से पीड़ित हैं। उनके पित्त की थैली में 18 एमएम की पथरी है वह चलने में असमर्थ हैं। उन्होंने सरकार से पेंशन लगाने की मांग की है। संवाद