फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   India Nepal Swing Bridge Open for Indian Pensioners Today

नेपाल में रहने वाले भारतीय पेंशनरों के लिए खोला गया झूला पुल, 500 लोगों ने की आवाजाही

Wed, 21 Oct 2020 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Wed, 21 Oct 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
India Nepal Swing Bridge Open for Indian Pensioners Today
पेंशन लेकर आते लोग - फोटो : अमर उजाला

नेपाल और भारत सरकार की सहमति के बाद नेपाल के भारतीय पेंशनरों के लिए धारचूला और जौलजीबी के झूलापुल खोले गए। नेपाल से आए पेंशनरों ने बैंकों से 40 लाख रुपये निकाले। भारत से पेंशन लेने वाले नेपाली नागरिकों के लिए बृहस्पतिवार और शुक्रवार को भी झूला पुल खुलेंगे। 

विज्ञापन


पहले दिन बुधवार को जौलजीबी और धारचूला का झूलापुल सुबह 9 बजे से 2 बजे तक छह घंटे के लिए खोला गया। इस दौरान लगभग 100 पेंशनर और 400 अन्य लोगों सहित 500 लोगों की आवाजाही हुई। नेपाल से आये पेंशनर कल्याण सिंह ने 80 हजार रुपये और बीर सिंह ने 50 हजार रुपये निकाले । 78 वर्षीय पेंशनर धम्पनेरा निवासी योगिनी देवी अपने पीते सूरज धामी और बहू दुर्गा देवी के साथ पेंशन लेने आईं।
विज्ञापन



उन्होंने 40 हजार रुपये निकाले। नेपाल से आए सभी पेंशनर बैंक से अपनी पेंशन निकालने के बाद खुशी-खुशी अपने देश नेपाल को लौटे। ज्यादातर पेंशनरों ने बाजार से खरीदारी भी की, जिससे धारचूला और जौलजीबी के व्यापारियों के चेहरों पर भी रौनक नजर आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाली पेंशनरों ने कहा कि पेंशन निकलने के बाद अब नवरात्र और दशहरा पर्व को धूमधाम से मना सकेंगे। नेपाली नागरिकों ने झूला पुल खुलने से दोनों देश का आभार जताया। 11वीं वाहिनी एसएसबी के झूलापुल इंचार्ज एएसआई कृपा राम शर्मा ने नेतृत्व में जवानों ने आवाजाही करने वाले लोगों के कागजातों और सामान की चेकिंग की। मेडिकल टीम ने नेपाल से आने वाले लोगों की थर्मल स्कैनिंग की।

पेंशनरों ने एसबीआई धारचूला शाखा से 15 लाख, जौलजीबी शाखा से 20 लाख और अन्य बैंकों से पांच लाख रुपये निकाले। धारचूला एसबीआई शाखा प्रबंधक हरिमोहन गर्ब्याल और जौलजीबी शाखा प्रबंधक धीरज कुमार ने बताया कि नेपाल से आने वाले पेंशनरों की सुविधा की उचित व्यवस्था की है। सभी को उनकी जरूरत के अनुसार धनराशि दी जा रही है।


दोनों देशों की गृह मंत्रालय की सहमति के बाद जौलजीबी और धारचूला का झूला पुल खोलने के निर्देश मिले थे, जिसके तहत आज पहले दिन लगभग 500 लोगों की आवाजाही हुई है।
- अनिल कुमार शुक्ला, एसडीएम धारचूला

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed