फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Jhulaghat's communication service has been disrupted for two days.

Pithoragarh News: झूलाघाट की संचार सेवा दो दिन से चरमराई

Mon, 01 Apr 2024 02:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 01 Apr 2024 02:47 PM IST
विज्ञापन
Jhulaghat's communication service has been disrupted for two days.
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। दो दिनों से क्षेत्र की बीएसएनएल की सेवा बाधित है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्र होने का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सीमा क्षेत्र होने के कारण यहां दूरसंचार विभाग सिग्नल को बढ़ा नहीं पाता है। ऐसे में बीएसएनएल के लैंडलाइन के सहारे वाईफाई का इस्तेमाल कर लोग अपना काम चलाते हैं। सेवा बाधित होने से स्टेट बैंक, ग्रामीण बैंक, स्वास्थ्य केंद्र, पोस्ट आफिस, सीएससी सेंटर का कार्य भी बाधित हो जाता है। क्षेत्र में दो दिनों से संचार सेवा खराब हो जाने से लोगों में काफी गुस्सा है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का कहना है कि बीएसएनएल के लैंडलाइन संयोजन कटवाने के लिए मजबूर न करें। व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक इजरवाल, उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार भट्ट, डब्बू कलखुडि़या, भूपेंद्र चंद, सुरेश पंगरिया आदि ने कहा कि बार-बार आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए दूरसंचार विभाग को ठोस कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

केबल कटने से संचार सेवा बार-बार बाधित हो रही है। विभाग की टीम दो दिनों से क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत में जुटी है। लाइन बन रही है लेकिन फिर से चोक कर रही है। अभी इसका अस्थायी समाधान किया जा रहा है। अगले 10-15 दिनों में क्षतिग्रस्त एरिया की लाइन दूसरी जगह से बिछाकर पूर्ण रूप से ठीक कर दी जाएगी। - मोहम्मद खालिद, एसडीई, बीएसएनएल पिथौरागढ़।
--

नेटवर्क के काम नहीं करने से व्यापारी परेशान

लोहाघाट (चंपावत)। नगर और आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में निजी कंपनी के नेटवर्क सही नहीं होने से व्यापारियों और आम लोगों को दिक्कत हो रही है। क्षेत्र की करीब 20 हजार से अधिक की आबादी निजी कंपनी के नेटवर्क पर निर्भर है।
शनिवार को नगर के व्यापारी सतीश मुरारी, सोनू वर्मा ने कहा कि होली के दिन से एक निजी कंपनी के नेटवर्क में दिक्कत हो रही हैं। फोन लगते ही एक बार आवाज आ रही है उसके बाद बंद हो रही है। व्यापारी आशु वर्मा, हिमांशु राय ने कहा कि कभी कभी नेट सेवा भी बाधित हो रही है। लोगों ने जल्द नेटवर्क ठीक करने की मांग की है। इधर, एयरटेल कंपनी के एसएम राजेंद्र जोशी ने बताया कि टावर में कुछ गड़बड़ी आई है। इसे जल्द ठीक कर दिया जाएगा। संवाद

--
तीन दिन से सिया गांव में बत्ती गुल

चंपावत। जिले के चल्थी क्षेत्र के ग्राम पंचायत झालाकुड़ी के सिया गांव में तीन दिन से बिजली नहीं है। इससे ग्रामीण बेहद परेशान हैं। ग्रामीणों के बिजली संबंधी काम नहीं हो पा रहा है। सिया गांव में 30 से अधिक परिवार तीन दिनों से बिना बिजली के रह रहे हैं। उनके लिए मोबाइल चार्ज करना भी मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली गुल होने से काफी दिक्कत आ रही है। मोबाइल चार्ज नहीं होने के कारण सूचनाओं का आदान-प्रदान मुश्किल हो रहा है। सौर ऊर्जा के सहारे जैसे-तैसे अपने काम कर रहे हैं। यूपीसीएल के जेई आशीष ने बताया कि ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने से बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई है। ट्रांसफार्मर की मरम्मत के लिए कर्मियों को भेज दिया गया है। जल्द ही समाधान कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed