फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Jhalaghat-Batthi road did not go on asphalt

झूलाघाट-बलतड़ी सड़क पर नहीं हुआ डामर

Wed, 16 May 2018 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, झूलाघाट Updated Wed, 16 May 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
Jhalaghat-Batthi road did not go on asphalt
झूलाघाट से बलतड़ी को जाने वाली सड़क - फोटो : अमर उजाला

सीमा की सुरक्षा के लिए बनी झूलाघाट-बलतड़ी सड़क पर दस साल से डामर नहीं हुआ है। सामरिक महत्व की सड़क पर प्रतिदिन दर्जनों वाहन चलते हैं। डामर न होने से 15 मिनट के सफर में एक घंटा लग रहा है।

विज्ञापन


महाकाली नदी के किनारे बन रही टनकपुर-जौलजीबी सड़क से सटी झूलाघाट से बलतड़ी तक सड़क वर्ष 2008 में बन गई थी। सड़क से कानड़ी, सीमू, सप्तड़ी, बलतड़ी, तड़ीगांव और ध्याण की 20 हजार की आबादी जुड़ी है। तीन किमी इस सड़क का दो किमी हिस्सा तीन वर्ष पहले ही बना है। एक हिस्सा गांव के लोगों ने श्रमदान से बनाया था। विधायक विशन सिंह चुफाल ने विधायक निधि से 2 लाख देकर दो किमी सड़क बनवाई।
विज्ञापन


इस समय लोक निर्माण विभाग पिथौरागढ़ सड़क की देखरेख कर रहा है, लेकिन डामर नहीं होने से सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है। इस कच्ची सड़क पर धूल का गुबार उड़ता रहता है। सुरक्षा दीवार नहीं बनने से बरसात में मलबा आने से सड़क बंद रहती है। मरीजों को डोली पर झूलाघाट तक लाना पड़ता है। युवक मंगल दल अध्यक्ष सुरेश भट्ट ने विभाग और सरकार की बेरुखी के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क टनकपुर-जौलजीबी के एलायमेंट में भी है। डामरीकरण का प्रस्ताव शासन को गया है। जैसे ही शासन से स्वीकृति मिलती है, सड़क पर डामरीकरण सहित अन्य काम शुरू हो जाएंगे। -नवीन जोशी, अधिशासी अभियंता, लोनिवि पिथौरागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed