{"_id":"6aa983829ae01d621d007088","slug":"jeep-slips-in-the-mud-and-falls-into-a-ditch-while-making-way-for-another-vehicle-seven-injured-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-146768-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पास देते समय कीचड़ में रपट कर खाई में गिरी जीप, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पास देते समय कीचड़ में रपट कर खाई में गिरी जीप, सात घायल
Tue, 15 Sep 2026 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। थल-सातसिलिंग स्टेट हाईवे पर एक बोलेरो जीप दूसरे वाहन को पास देते समय कीचड़ में रपटने के बाद खाई में लुढ़क गई। गनीमत रही कि कुछ दूर जाने के बाद जीप एक पेड़ से टकराकर गहरी खाई में जाने से बच गई। इस हादसे में दो महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों में डीडीहाट के एक ही परिवार के तीन लोगों के अलावा तीन नेपाली नागरिक शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल चालक को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
ग्राम रिण के पास थल-सातसिलिंग रोड के दोनों किनारे पर काफी मात्रा में कीचड़ और मिट्टी जमा होने से बेहद खराब स्थिति बनी है। यहां मंगलवार की अपराह्न करीब डेढ़ बजे थल से पिथौरागढ़ की ओर आ रही बोलेरो जीप दूसरे वाहन को पास देते समय रपट कर खाई में लुढ़क गई। कुछ मीटर नीचे लुढ़क कर वाहन पलट गया और एक पेड़ से टकराकर रुक गया। इस हादसे से वाहन में मौजूद लोगों में चीख पुकार मच गई। बताया गया कि जिस वाहन को पास दिया जा रहा था, उसके साथ ही अन्य वाहनों में सवार लोगों ने मिलकर खाई में जीप में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। साथ ही घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।
-- --
घायलों में तीन डीडीहाट, तीन नेपाल के नागरिक
घायलों में डीडीहाट के लखतीगांव निवासी 35 वर्षीय चालक दीपांकर पुत्र श्यामू राम, उसके भाई 25 वर्षीय नीबेश और 55 साल की मां मधू देवी तथा नेपाल के बजांग निवासी सुरेश पुत्र गगन, हरीश पुत्र धन बहादुर और दीपक चुनारा शामिल हैं। हादसे के एक घायल ने बताया कि एक अन्य महिला भी चोटिल हुई थी, जिसे सड़क तक लाया गया, लेकिन वह अस्पताल नहीं आई। यह भी बताया कि रपटने से पहले वाहन दूसरे वाहन से टकराया भी था। घटना की सूचना पर जाजरदेवल थाना प्रभारी प्रकाश पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन में छह लोगों के होने की बात मौके पर सामने आई है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
-- -- -- --
वाहन में थल से पानी की मोटर लेकर आ रहे थे श्रमिक
जो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, वह यूपीसीएल का बताया जा रहा है। घायल श्रमिकों ने बताया कि वे लोग थल क्षेत्र में खराब हुई किसी योजना की पानी की मोटर लेकर पिथौरागढ़ आ रहे थे। वाहन के पीछे की तरफ मोटर रखी हुई थी। वाहन खाई में लुढ़कने पर मोटर की चपेट में आने से डीडीहाट के नीबेश का एक हाथ फ्रेक्चर हो गया। नीबेश के भाई चालक दीपांकर के कान और सिर में गंभीर चोटें आई हैं।