फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Jeep fell into the abyss of the procession, killing seven

बारातियों की जीप खाई में गिरी, सात की मौत

Mon, 06 Jun 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/कनालीछीना।
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/कनालीछीना। Updated Mon, 06 Jun 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
Jeep fell into the abyss of the procession, killing seven
पिथौरागढ़ में खाई में गिरकर क्षतिग्रस्त जीप - फोटो : अमर उजाला

पिथौरागढ़/कनालीछीना। कनालीछीना-पीपली मार्ग पर मातोली से करीब एक किमी आगे बचकोट छिरकटिया बैंड में सोमवार दोपहर बारातियों से भरी बोलेरो जीप खाई में गिर गई। इससे सात बारातियों की मौत हो गई। इनमें छह ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था जबकि एक की जिला अस्पताल में मौत हुई। मृतकों में जीप चालक भी है।

विज्ञापन


दुर्घटना में एक युवती समेत दो लोग घायल हुए हैं। उनका कनालीछीना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। पुलिस अधीक्षक रोशनलाल शर्मा ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद बताया कि प्रथम दृष्टया यह घटना ओवरटेक के कारण हुई थी क्योंकि घटनास्थल के पास रोड के किनारे जिस जीप में दूल्हा, उसके पिता और अन्य खास रिश्तेदार बैठे हुए थे वह कार पहाड़ी से टकरा गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मातोली के निकट बिरकंडा गांव के दीवानी राम के पुत्र गणेश कुमार की एक दिनी बारात सोमवार सुबह गांव से द्वालीसेरा के निकट घिंघरानी गांव के लिए रवाना हुई थी। गणेश की शादी घिंघरानी के गणेश राम की बेटी कविता से तय हुई थी। दूल्हा और उसके करीबी रिश्तेदार एक कार से आगे निकल रहे थे, जबकि आठ बाराती बोलेरो जीप (यूके 05 टीए 1756) में सवार होकर उसके पीछे-पीछे चल रहे थे। बचकोट के पास छिरकटिया बैंड में जीप चालक ने कार से आगे जाने के लिए ओवरटेक किया। इसी दौरान संकरी सड़क पर यह जीप पलटकर करीब पांच सौ मीटर खाई में जा गिरी जिससे उसके परखचे उड़ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में इनकी हुई मौत
1-बहादुर सिंह (55) पुत्र मनोहर सिंह निवासी तेली
2-देवेंद्र सिंह (40) पुत्र चंद्र सिंह निवासी बिरकंडा 
3-ईश्वर राम उर्फ सूरज (19) पुत्र देव राम निवासी पंतसेरा 
4-भुवन कुमार (25) पुत्र गणेश राम निवासी द्योड़ा 
5-जीप चालक पुष्कर सिंह धामी (28) पुत्र भूर सिंह निवासी कटियानी
6-तुला राम (48) पुत्र जहद राम निवासी डोणू सुरुण
7-बहादुर राम (20) पुत्र गोपाल राम निवासी घिंघरानी (अस्पताल में दम तोड़ा)

ये हुए घायल
सुनील कुुमार (15) पुत्र चंदन राम निवासी गैराड़ और सरिता (20)

पिथौरागढ़। गांव के वरिष्ठ लोगों की राय पर गणेश और कविता का विवाह संपन्न हो गया। गणेश ने दुर्घटनास्थल पर काफी देर तक राहत कार्य में हाथ बंटाया था। एक बार तो बारात का कार्यक्रम टाल देने का प्रस्ताव हुआ लेकिन उधर दुल्हन के घर पर सारी तैयारियां हो जाने के कारण गांव के बुजुर्गों ने राय दी कि दो-चार लोग जाकर इस विवाह को संपन्न करा दें। देर शाम गणेश और कविता का विवाह हो गया।


पिथौरागढ़। बिरकंडा गांव में मातम छाया है। कल शाम से लेकर आज सुबह तक विवाह कार्यक्रम के जश्न में डूबे लोगों को दोपहर में जैसे ही जीप हादसे की जानकारी मिली तो सब शोक में डूब गए। गांव के अधिकांश पुरुष बारात में गए हुए थे। गांव में सिर्फ महिलाएं और बच्चे मौजूद थे। बिरकंडा गांव में कोहराम मचा हुआ है। गांव में दुल्हन आने के बाद भी किसी प्रकार का जश्न नहीं हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed