फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Jeep bunts dropped boulder, passenger survivors

जीप की बोनट पर गिरा बोल्डर, यात्री बचे

Sat, 05 Aug 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट Updated Sat, 05 Aug 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
Jeep bunts dropped boulder, passenger survivors
गंगोलीहाट-पिथौरागढ़ मोटरमार्ग पर बोकटा के पास पत्थर गिरने से क्षतिग्रस्त जीप - फोटो : अमर उजाला

तहसील के बोकटा में पोखरी से पिथौरागढ़ जा रही मैक्स जीप पर शनिवार को भारी बोल्डर गिर गया। बोल्डर वाहन के बोनट पर गिरा, अन्यथा जानमाल का नुकसान हो सकता था। जीप में चालक समेत छह लोग सवार थे।

विज्ञापन


पोखरी से पिथौरागढ़ जा रही मैक्स जीप सुबह 8 बजे के करीब चौनाला के पास बोकटा नामक स्थान पर पहुंची थी कि अचानक पहाड़ी से लुढ़क कर आया भारी बोल्डर जीप के बोनट पर आ गिरा। जीप चालक सुंदर सिंह ने बोल्डर गिरता देख लिया और जीप किनारे की ओर ले जाकर ब्रेक लगा दिया। अन्यथा बोल्डर चालक और सवारी वाले हिस्से पर गिर सकता था। बोल्डर जीप के बोनट के किनारे से टकराया और सड़क पर ही रुक गया। बोल्डर की टक्कर से जीप सड़क के कच्चे हिस्से में उतरकर नीचे की ओर लटक गई। हादसे में चालक के हाथ पर हल्की चोट आई है। बाकी पांच सवारियों को हल्की खरोंच आई। यात्री दूसरे वाहन से पिथौरागढ़ चले गए।
विज्ञापन


बाद में स्थानीय लोगों की मदद से जीप को तार के सहारे उसी बोल्डर से बांध दिया गया, ताकि जीप खाई में न लुढ़के। बाद में जेसीबी से जीप को सड़क किनारे लाया गया। साथ ही सड़क से बोल्डर हटा दिया गया। बोल्डर करीब 20 क्विंटल वजनी था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed