फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   JCB sent to clear the road runs out of diesel; passengers stranded

Pithoragarh News: सड़क खोलने पहुंची जेसीबी का डीजल हो गया खत्म, यात्री परेशान

Sat, 22 Aug 2026 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 22 Aug 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
JCB sent to clear the road runs out of diesel; passengers stranded
गणाई गंगोली(पिथौरागढ़)। डांगी गांव के पास शनिवार को बेड़ीनाग-मुवानी मोटर मार्ग पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण आठ घंटे तक बंद रहा। सड़क खोलने पहुंची जेसीबी में डीजल खत्म होने से सैकड़ों यात्री और वाहन चालक फंसे रहे।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे मार्ग बंद हुआ था। सूचना पर पीएमजीएसवाई टीम जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची। मलबा हटाने का काम शुरू होते ही जेसीबी अचानक बंद हो गई। ऑपरेटर ने बताया कि इसमें डीजल खत्म हो गया था। पीएमजीएसवाई टीम डीजल भरना भूल गई थी। डीजल न होने से जेसीबी घंटों बीच सड़क पर खड़ी रही। इस लापरवाही से आठ घंटे बाद भी सड़क नहीं खुल सकी और यात्रियों को भारी परेशानी हुई। इस घटना ने आपदा राहत के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


...............
जेसीबी में तेल खत्म होने से सड़क खोलने का कार्य बाधित हुआ। जेसीबी के लिए डीजल भेज दिया गया है। जल्द ही सड़क से मलबा हटाकर आवाजाही सुचारु कर दी जाएगी।
-संजय कन्याल, जेई, पीएमजीएसवाई, बेड़ीनाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article