{"_id":"20f4dd63b51e6978b5c4128427a8f863","slug":"jauljibi-flower-fair-was-played-holi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौलजीबी मेले में खेली गई फूलों की होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौलजीबी मेले में खेली गई फूलों की होली
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Mon, 23 Nov 2015 11:22 AM IST
विज्ञापन
जौलजीबी मेले में शनिवार की रात संस्कार सांस्कृतिक एवं पर्यावरण संरक्षण समिति अल्मोड़ा के कलाकारों ने धमाल मचाया। दल के राधाकृष्ण पर आधारित कार्यक्रम खासे सराहे गए। फूलों की होली से माहौल भक्तिमय हो गया। लोक कलाकारों के साथ ही छात्रों और महिला मंगल दलों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन
हिमनगरी सांस्कृतिक कला केंद्र मुनस्यारी और लोक गायक प्रकाश सिंह बिष्ट ने भी अपने गीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया। जीआईसी जौलजीबी के साथ ही पंजीकृत महिला मंगल दलों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने के लिए देर रात तक दर्शक मौजूद रह रहे हैं।
विज्ञापन
शनिवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र धर्मशक्तू, महासचिव राजेंद्र पांगती, उपाध्यक्ष राजेंद्र बुर्फाल, जहीर हुसैन, सीओ हिमांशु आर्या अतिथि के रूप में मौजूद थे। संचालन लक्ष्मण बिष्ट, शंकर दत्त भट्ट, करन थापा ने किया।
विज्ञापन