{"_id":"581cc2a94f1c1bac3143884f","slug":"jamirpani-lmtadha-a-week-without-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामिरपानी, लमताड़ा में एक हफ्ते से बिजली नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जामिरपानी, लमताड़ा में एक हफ्ते से बिजली नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 04 Nov 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट के जामिरपानी, लमताड़ा में एक सप्ताह से बिजली नहीं होने से गुस्साए लोगों ने यूपीसीएल के दफ्तर पर प्रदर्शन किया। इन लोगों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग उपभोक्ताओं के साथ खिलवाड़ कर रहा है।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य हयात सिंह धारियाल के नेतृत्व में बिजली दफ्तर पहुंचे लोगों ने यूपीसीएल के खिलाफ नारेबाजी की। यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता को सौंपे ज्ञापन में कहा कि जामिरपानी, लमताड़ा क्षेत्र में एक हफ्ते से बिजली की आपूर्ति ठप है। विभागीय कर्मचारियों को सूचना देने के बाद भी बिजली की सप्लाई बहाल नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
इन लोगों ने बिजली बहाल न करने पर विभाग के खिलाफ आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है। ईई पवन सिंह ने बिजली सप्लाई बहाल करने का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन में गोविंद भट्ट, भुवन भट्ट, राज्य आंदोलनकारी प्रेम सिंह, किशन राम, किशन चंद, जनक चंद, चंद्र बल्लभ भट्ट, निर्मल भट्ट, मनोज चंद्र आदि शामिल थे।
विज्ञापन