{"_id":"574b238a4f1c1b7c28108e3d","slug":"jai-saraswati-blessed-mother-blessed-banke-bihari","type":"story","status":"publish","title_hn":"जय धन्य सरस्वती धन्य जननी, बांके बिहारी...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जय धन्य सरस्वती धन्य जननी, बांके बिहारी...
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट
Updated Sun, 29 May 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
वार्षिकोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केबीएस पाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल अस्कोट का वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ। विद्यार्थियों ने वंदना, कुमाऊंनी गीत, नेपाली, पंजाबी और हिंदी गीतों में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। मुख्य अतिथि विधायक विशन सिंह चुफाल ने दीप जलाकर समारोह की शुरुआत की।
विज्ञापन
उन्होंने विद्यालय में फर्नीचर व्यवस्था के लिए विधायक निधि से एक लाख रुपये देने की घोषणा की। प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र पंत ने वर्षभर के क्रियाकलापों को प्रस्तुत किया। इससे पहले विद्यार्थियों ने जय धन्य सरस्वती धन्य जननी, बाके बिहारी लाल तुम इतना ना करो शृृंगार वंदना पेश की। बेडू पाको बारों मासा, ओ नरैण काफल पाको चैता मेरी छैला..., दिन ढली ग्ये रात आ ग्यो, चांद तारों संग उमर काटो कै संग... समेत कई गीत गाए। इस दौरान विद्यालय के संरक्षक त्रिलोक सिंह पाल, प्रबंधक प्रदीप सिंह पाल, नारायण दत्त पंत, कर्ण बहादुर पाल, कल्याण चंद आदि थे।
विज्ञापन