फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Jai Ho, Jai Ho, Maa Bharti ...

जय हो, जय हो, मां भारती...

Fri, 23 Feb 2018 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 23 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
Jai Ho, Jai Ho, Maa Bharti ...
पिथौरागढ़ वसंतोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला

सीमांत वसंतोत्सव की चौथी सांस्कृतिक संध्या में राष्ट्रप्रेम की भावना सिर चढ़कर बोली। देशभक्ति गीतों ने लोगों को राष्ट्रवाद की भावना से भावविभोर कर दिया। आसपास का पूरा वातावरण देशभक्ति की भावना से सराबोर हो उठा।

विज्ञापन


सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत बाबा सत्यनारायण मौर्य की भारत भक्ति नाइट से हुई। मौर्य ने भारत माता हम सब उतारें तेरी आरती, जय हो, जय हो मां भारती... आरती समेत कई राष्ट्रभक्ति गीत पेश किए। इस बीच मौर्य ने केनवास पर भारत मां, स्वामी विवेकानंद, भगत सिंह समेत कई वीर स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र उकेरे। इसके बाद चंचल रावत की टीम ने चैत की चैत्वाल, सिरमौरी नाटी तेरे मिजाज... समेत कई प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन


इसके साथ ही विद्यालयी कलाकारों ने भी अपने प्रदर्शन से लोगों को आनंदित किया। सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल, हरियाणा के कलाकारों ने अपनी लोक संस्कृति की झलक पेश की। छलिया नृत्य और वाद्य यंत्रों की प्रतियोगिता में नौ दलों ने भाग लिया। इस दौरान मीनू भट्ट, माधवानंद, रेखा जोशी, हेमराज बिष्ट, दीवान सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुक्केबाजों ने दिखाया पंच का दम
शुक्रवार को आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने किया। इस प्रतियोगिता में बालक, बालिका के अलग-अलग वर्गों में मुकाबले हुए। देर शाम तक फाइनल मुकाबले खेले गए। इस दौरान सीडीओ वंदना सिंह, रविंद्र सिंह बिष्ट, कृष्ण सिंह महर, धरम चंद, ललित पंत, गोपू महर, जीत सिंह ज्याला, ललित अधिकारी समेत कई खेलप्रेमी थे।


समापन पर आरकेस्ट्रा पार्टी होगी 
शनिवार को सीमांत वसंतोत्सव का समापन होगा। मुख्य अतिथि वित्त मंत्री प्रकाश पंत समारोह का समापन करेंगे। समापन अवसर पर सीमांत की कई शख्सियतों को सम्मानित किया जाएगा। उन्हें सीमांत रत्न सम्मान मिलेगा। अंतिम दिन 1001 कन्याओं का पूजन किया जाएगा। इसके बाद विद्यालयी सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। आरकेस्ट्रा के साथ ही कई रंगारंग कार्यक्रम होंगे। देर शाम से रात तक भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed