{"_id":"5f34f46e8ebc3e3cb85a7f12","slug":"itbp-jawan-dies-due-to-overflowing-in-river29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather Today : नदी में बहने से आईटीबीपी जवान की मौत, भाई गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather Today : नदी में बहने से आईटीबीपी जवान की मौत, भाई गंभीर रूप से घायल
Thu, 13 Aug 2020 01:56 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 01:56 PM IST
विज्ञापन
इसी नाले में बही मोटरसाइकिल।
- फोटो : AMAR UJALA
मुनस्यारी क्षेत्र में बारिश का कहर जारी है। लगातार मूसलाधार बारिश होने से नदी नाले उफनाये हुए हैं। बृहस्पतिवार को अपनी छुट्टी पूरी कर आईटीबीपी यूनिट में लौट रहे एक जवान की नाले में बहने से मौत हो गई, जबकि जवान का भाई गंभीर रूप से घायल है। उसका उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार मदकोट निवासी कैलाश जोशी उम्र 35 वर्ष आईटीबीपी में तैनात था। वह एक माह पूर्व छुट्टी पर घर आया था। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार की सुबह वह यूनिट में लौटने के लिए अपने भाई अनिल जोशी के साथ बुलेट मोटरसाइकिल में जौलजीबी की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान एक नाले में उनकी मोटरसाइकिल बह गई। इस दुर्घटना में कैलाश जोशी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अनिल जोशी गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल अनिल जोशी को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। आइटीबीपी जवान की मौत से उसके घर में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
Trending Videos
घायल का उपचार करते चिकित्सक।
- फोटो : AMAR UJALA
घायल का उपचार करते चिकित्सक।