फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   ITBP in China Border

आईटीबीपी की अग्रिम चौकी बेंदाग में बनेगा हेलीपैड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
ITBP in China Border
आईटीबीपी की नाभीढांग पोस्ट पर ठंड से पानी जम गया है जवान बर्फ पिघलाकर पानी पी रहे हैं। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। भारत-चीन सीमा पर चीन की सक्रियता बढ़ने के बाद भारत ने भी सुरक्षा तंत्र मजबूत करने का काम शुरू कर दिया है। चीन सीमा से लगे बेदांग में आईटीबीपी हेलीपैड बनाने जा रही है। हेलीपैड बनने के बाद जवानों को खाद्य सामग्री समेत अन्य जरूरी चीजों की आसानी से आपूर्ति हो सकेगी।
विज्ञापन

समुद्र तल से 15 हजार फुट की ऊंचाई पर दावे में भारत-चीन सीमा पर आईटीबीपी की अंतिम चौकी है। इससे पहले बेदांग नामक स्थान पर हेलीपैड का निर्माण किया जाएगा। वहां हेलीपैड बनने से आईटीबीपी समेत सभी भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को राहत मिलेगी। अरुणाचल में भारत-चीन सीमा विवाद के बाद चीन ने सीमांत जिले पिथौरागढ़ से लगे क्षेत्रों में अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। चीन एचडी कैमरों की मदद से भारत की हर गतिविधि पर नजर रख रहा है। भारतीय जवान भी मुस्तैदी से सीमा पर सात से आठ फुट तक की बर्फबारी में गश्त कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक 36वीं वाहिनी आईटीबीपी ने बेदांग में हेलीपैड बनाने के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद हेलीपैड का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

10 हजार फुट से 16 हजार फुट की ऊंचाई पर तैनात हैं हिमवीर
पिथौरागढ़। चीन सीमा पर तनाव के बाद पहली बार जवान 10 हजार फुट से 16 हजार फुट की ऊंचाई पर तैनात हैं। आईटीबीपी के हिमवीर सीमा पर रहकर हर सुविधाओं को दरकिनार कर देश सेवा में जुटे हैं। सेना के जवान भी सीमा पर ड्रैगन का हर जवाब देने के लिए डटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से करीब 200 किमी दूर हैं बेदांग
पिथौरागढ़। बेदांग पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से करीब 200 किमी दूर है। यहां पहुंचने के लिए भारतीय जवानों के पास सिर्फ गुंजी में हेलीपैड है। यहां से जवानों को कुछ दूरी तक वाहन से और इसके बाद 20 किमी पैदल आवाजाही करनी होती है। जिला मुख्यालय से चलने के बाद पहले जवान धारचूला पहुंचते हैं। इसके बाद सोबला, दर और ढाकर पहुंचते हैं। जवानों को ढाकर से गुंजी पहुंचने के लिए 20 किमी पैदल चलना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed